कांग्रेस ने किया नगर निगम दफ्तर का घेराव: गेट पर फूंका पुतला; इसकी कर रहे हैं मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम के मुख्य गेट पर पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू करने की मांग की
कांग्रेस ने भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने और व्यापारियों को राहत देने के लिए मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल करीब 25 साल से नए मास्टर प्लान का इंतजार कर रहा है। सरकार और नगर निगम की गलतियों का खामियाजा अब व्यापारियों को नहीं भुगतना चाहिए।
पौन घंटे तक निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर करीब 1:30 बजे नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्य गेट पर पुतला भी जलाया।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े मामले की सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम अपना पक्ष प्रभावी तरीके से नहीं रख सका।
25 साल से भोपाल का मास्टर प्लान नहीं
पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल का मास्टर प्लान लंबे समय से लंबित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के दौरान मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई थी।
शर्मा ने मांग की कि सरकार जल्द नया मास्टर प्लान लागू करे। तब तक व्यापारियों को राहत देने के लिए मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था की जाए, ताकि आवासीय क्षेत्रों में वर्षों से संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
कमर्शियल एक्टिविटी अवैध तो टैक्स क्यों लिया?
कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह 'गुड्डू' चौहान ने नगर निगम की टैक्स व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर, बावड़ियाकलां और अन्य आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां नियमों के अनुरूप नहीं हैं तो नगर निगम वर्षों से इन प्रतिष्ठानों से कमर्शियल टैक्स क्यों वसूल रहा है?
उन्होंने मांग की कि यदि व्यावसायिक गतिविधियों को अवैध माना जा रहा है तो निगम व्यापारियों से वसूले गए कमर्शियल टैक्स को वापस करे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी हलचल
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद राजधानी में आवासीय भूखंडों पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर हलचल बढ़ गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से गठित 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से दुकान संचालकों को मिले राहत आदेश भी निरस्त कर दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसके निर्देश पर चल रही प्रक्रिया में किसी समानांतर कार्रवाई के जरिए हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
अवैध निर्माण पर तेज हो सकती है कार्रवाई
सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से अदालत को बताया गया कि निगम अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करना चाहता है, लेकिन विभिन्न स्तरों पर आ रही बाधाओं के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अब भोपाल में आवासीय भूखंडों पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। निगम ने गुरुवार को आगे की कार्रवाई को लेकर योजना भी तैयार की है।
संबंधित समाचार

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!