कॉलेज के लाइब्रेरियन ने खाया जहर: इलाज के दौरान हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआ क्षेत्र में एक निजी कॉलेज में पदस्थ 45 वर्षीय लाइब्रेरियन ने बुधवार को बैंक कर्ज के दबाव में आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हरीश तोमर (45) पुत्र राधेश्याम तोमर, निवासी श्रीयंत्र नगर के रूप में हुई है। हरीश बुधवार को कॉलेज में अपनी नियमित ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद कॉलेज स्टाफ ने उन्हें तत्काल चोइथराम अस्पताल पहुंचाया।
बैंक लोन को लेकर थे तनाव में
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरीश ने निजी जरूरतों के लिए बैंक से लोन लिया था। कर्ज की किश्तों और बैंक की ओर से लगातार दबाव के चलते वह काफी समय से मानसिक तनाव में थे। इसी परेशानी को आत्मघाती कदम का संभावित कारण माना जा रहा है।
15 साल से कर रहे थे नौकरी
हरीश तोमर पिछले करीब 15 वर्षों से निजी कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से मुरैना क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में इंदौर में परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जो स्कूल में पढ़ाई करता है। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!