तालाबों की हालत देखते पहुंचे कलेक्टर और निगम कमिश्नर: बारिश से पहले सफाई करने के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बारिश से पहले जल संरक्षण और तालाबों में अधिक जल संग्रहण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शहर के प्रमुख जलाशयों सिरपुर तालाब और लिंबोदी तालाब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तालाबों की वर्तमान स्थिति, जल संग्रहण क्षमता, कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण और तालाबों तक पहुंचने वाली चैनल लाइनों की सफाई एवं रखरखाव कार्यों का जायजा लिया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए तालाबों में अधिक से अधिक पानी संग्रहित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन जल संरक्षण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि तालाबों तक पानी पहुंचने वाली प्राकृतिक जल आवक को बाधित करने वाले अवरोधों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न तालाबों से जुड़ी चैनलों की सफाई, पानी के प्रवाह में आ रही बाधाओं को हटाने और चैनलों को क्लियर करने का काम तेजी से किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य बारिश शुरू होने से पहले सभी तालाबों की चैनलों की सफाई पूरी करना है।
नगर निगम के अनुसार केलोद करताल चैनल, मोरोद माचल चैनल, निपानिया तालाब चैनल सफाई, भंवरासला तालाब चैनल सफाई और रेवती रेंज चैनल सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं राव बिलावली चैनल, ओएस्टर से लिंबोदी तालाब चैनल, सिरपुर तालाब कैचमेंट चैनल, सेज यूनिवर्सिटी के सामने बिलावली तालाब चैनल और ओमेक्स हिल्स से निकलने वाली बिलावली तालाब चैनल पर सफाई और सुधार कार्य जारी हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!