कोकीन का शौकीन: सांसद के पट्ठे का बिगड़ैल बेटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेटा ड्रग्स लेने में, तो पिता मैटरबाजी में है माहिर
इस पर क्यों नहीं पड़ रही क्राइम ब्रांच की नजर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईप्रोफाइल ऑर्गेनिक गांजे की खेप के साथ पकड़ाया सांसद शंकर लालवानी का खास मैटरबाज पट्ठा गगन खूबानी का बिगड़ैल बेटा कृष्णा खुद तो बिगड़ा है ही, लेकिन अब नाबालिगों को भी हाईप्रोफाइल नशे के दलदल में धकेलने से बाज नहीं आ रहा है। उसकी करतूत का एक वीडियो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा है, जिसमें सांसद के पट्ठे का ये बेटा एक नाबालिग को बेहद खतरनाक नशा कोकीन खिंचवाता नजर आ रहा है।
नशा करने वाला युवक नशे के बाद मदहोश हो गया। इस वीडियो में नशा कर रहे युवक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना भयानक नशा है। खास बात यह कि हाईप्रोफाइल नशा क्राइम ब्रांच थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर महाराजा कॉम्प्लेक्स पर खुलेआम किया गया, लेकिन क्राइम ब्रांच की नजर इन तक नहीं पहुंच रही है। खुलासा फर्स्ट आज के अंक में सांसद के मैटरबाज पट्ठे गगन खूबानी के बेटे कृष्णा खूबानी की एक और करतूत का खुलासा करने जा रहा है...।
जानकारी के अनुसार, सांसद शंकर लालवानी के पट्ठे गगन खूबानी का बिगड़ैल नशेड़ी बेटा कृष्णा खूबानी नशा तस्करी से लेकर हाईप्रोफाइल नशे के सेवन का आदी है। खुद की नशे की लत पूरी करने के लिए उसने कई रईसजादे युवकों को नशे के दलदल में धकेल रखा है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें कृष्णा खूबानी क्राइम ब्रांच थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बैठकर एक नाबालिग युवक को कोकीन का नशा करवाते नजर आ रहा है। नशेड़ी कृष्णा ने मोबाइल पर कोकीन की लाइन बनाकर युवक को खिंचवाई। साथी युवक कोकीन खींचते ही मदहोश हो गया।
वीडियो बनाने वाले खुलासा फर्स्ट के विश्वशनीय सूत्र ने बताया कि नाबालिग युवक को कोकीन खिंचवाने के बाद गगन खूबानी का बिगड़ैल नशेड़ी बेटे कृष्णा खूबानी ने भी इसी तरह मोबाइल पर लाइन बनाकर जमकर कोकीन खींची, लेकिन उसने मौजूद लोगों को धमकाया कि किसी ने वीडियो बनाई तो अंजाम बुरा होगा।
कृष्णा के साथियों ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि वह पैसे वाले युवक-युवतियों को नशा सप्लाई करवाता है। कई लोगों को उसने शुरू-शुरू में उधार देकर नशे का आदी बना दिया। लत लगने के बाद उन्हीं युवकों को महंगा नशा बिकवाने लगा।
बताते है, बाप गगन खूबानी सांसद के नाम पर मैटरबाजी में और बेटा कृष्णा खूबानी नशा तस्करी में माहिर है...दोनों ने मिलकर कीर्तन उर्फ देवांश को नशा तस्करी और सट्टे की आईडी के काम करवाने के लिए रखा है। उन्हीं के दम पर कीर्तन खुलेआम नशा और सट्टे की आईडी का काम करता है।
सूत्रों को कहना है कि सांसद शंकर लालवानी का पट्ठा गगन खूबानी नशेड़ी कीर्तन उर्फ देवांश सुगवानी को हाईप्रोफाइल ऑर्गेनिक गांजे की खेप लाने का पैसा देता है, किसी थाने पर पकड़ाने पर छुड़वाने भी पहुंच जाता है।
पिछले दिनों गगन के इशारे पर कीर्तन ने कथित एनसीबी अफसर पर वसूलीबाजी का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेता मनीष रिजवानी कथित अफसर के साथ बैठकर सेटलमेंट करवाने की बात करते नजर आ रहा था।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!