नदी में ‘जहर’ देख भड़के संत: सिंहस्थ से पहले सफाई का अल्टीमेटम; बोले- नहीं सुधरे हालात तो मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 से पहले शिप्रा नदी को स्वच्छ करने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक संत उज्जैन से देवास पहुंचे। संतों ने नागधम्मन नदी और शिप्रा में मिलने वाले दूषित नालों का निरीक्षण किया। हवनीखेड़ी में काला और दूषित पानी बहता देख संतों ने नाराजगी जताई और प्रशासन को जल्द व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने दो टूक कहा कि सिंहस्थ से पहले शिप्रा में दूषित पानी का मिलना हर हाल में बंद होना चाहिए। यदि हालात नहीं सुधरे तो मुख्यमंत्री को यहां लाकर वास्तविक स्थिति दिखाई जाएगी।
काला पानी देख नाराज हुए संत
हवनीखेड़ी में संतों ने नागधम्मन नदी में बह रहे काले और दूषित पानी को देखा। डॉ. रामेश्वर दास ने कहा कि वे पहले भी यहां आ चुके हैं और समस्या प्रशासन के सामने रखी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि अब शिप्रा में दूषित पानी मिलने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। सिंहस्थ से पहले नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है।
‘ट्रीटमेंट के बाद भी पीने योग्य नहीं पानी’
डॉ. दास ने पानी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, “यह इतना दूषित है कि ट्रीटमेंट के बाद भी पीने योग्य नहीं है। ऐसे जहरीले पानी से जीव-जंतुओं का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।”
उन्होंने बताया कि उज्जैन में शिप्रा से जुड़े 13 नालों को लेकर भी संत समाज लगातार प्रयास कर रहा है। इन नालों से नदी में पहुंचने वाले दूषित पानी को रोकना जरूरी है।
बोले- आंदोलन नहीं, समाधान चाहते हैं
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सड़क पर आंदोलन करना या जाम लगाना संतों का काम नहीं है। संत समाज समस्या का स्थायी समाधान चाहता है और इसके लिए प्रशासन तथा सरकार से बात की जाएगी।
जरूरत पड़ी तो संतों का प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेगा और शिप्रा की स्थिति उनके सामने रखेगा।
‘सीएम को यहां लाकर दिखाएंगे असली स्थिति’
डॉ. रामेश्वर दास ने कहा कि यदि इसके बाद भी शिप्रा की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को मौके पर लाकर वास्तविक हालात दिखाए जाएंगे।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे उज्जैन के हैं। कार्रवाई क्यों नहीं होगी? हम खुद जाकर उनसे मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो उन्हें यहां लाकर स्थिति दिखाएंगे।”
सिंहस्थ-2028 से पहले शिप्रा शुद्धीकरण सरकार और प्रशासन की बड़ी चुनौती है। अब संत समाज के खुलकर सामने आने के बाद दूषित नालों को रोकने और नदी को स्वच्छ बनाने की मांग ने और जोर पकड़ लिया है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!