खबर
Top News

स्कूल में स्वच्छता ‘सरप्राइज टेस्ट’: महापौर ने छात्रों से क्या सवाल किया; किस मामले में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अप्रैल 2026, 12:21 pm
शेयर करें:
स्कूल में स्वच्छता ‘सरप्राइज टेस्ट’

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंगलवार को चोइथराम स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘सरप्राइज टेस्ट’ लेकर छात्रों की स्वच्छता संबंधी समझ को परखा और शहर के लगातार देश में स्वच्छता में अव्वल रहने के कारणों पर चर्चा की।

‘अ फॉरवर्ड स्टेप विद मेयर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सत्र में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। महापौर ने छात्रों से सवाल किया कि आखिर इंदौर बार-बार स्वच्छता में शीर्ष स्थान कैसे हासिल कर रहा है। इस पर विद्यार्थियों ने जनभागीदारी और व्यवहार में बदलाव को मुख्य वजह बताया।

महापौर ने छात्रों के जवाब से सहमति जताते हुए कहा कि इंदौर अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि स्वच्छता का एक मजबूत ब्रांड बन चुका है। उन्होंने कहा कि इसमें आम नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे अहम है। साथ ही उन्होंने कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) के महत्व को समझाया और छात्रों से शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब भी किए।

संवाद के दौरान सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई। महापौर ने बताया कि शहर में प्रतिदिन करीब 900 एमएलडी सीवरेज निकलता है, जबकि इसके ट्रीटमेंट की क्षमता लगभग 500 एमएलडी ही है। शेष सीवरेज शहर की दो प्रमुख नदियों में पहुंच जाता है, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने सोलर एनर्जी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ट्रैफिक व्यवस्था और फुटपाथ पर अवैध पार्किंग जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने महापौर से यह भी जाना कि वे आलोचना और नकारात्मकता का सामना किस तरह करते हैं।

अंत में महापौर ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी सुझाव दिया कि ऐसे जागरूकता से जुड़े विषयों पर नियमित संवाद आयोजित किए जाएं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 13 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 13 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 13 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 13 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 13 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 13 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 13 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 13 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 14 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 14 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!