अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान बवाल: खनिज विभाग की टीम पर हमला; 5 लोगों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
जिले में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक खनिज निरीक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच की प्रक्रिया जारी
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। घायल मजदूरों ने खनिज टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिस पर फिलहाल जांच की प्रक्रिया जारी है।
सूचना पर पहुंची थी टीम
खनिज अधिकारी विपुल रावत के अनुसार, शुक्रवार शाम को मिनौरा गांव स्थित भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध मुरम खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
लोग ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले
टीम ने देखा कि एक ट्रैक्टर से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। अधिकारियों को देखते ही मौके पर मौजूद लोग ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। इसी दौरान भागते वक्त एक मजदूर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई।
ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोग, बढ़ा विवाद
खनिज विभाग की टीम जब जब्त किए गए ट्रैक्टर को लेकर लौट रही थी, तभी बाइक और स्कूटर से आए चार लोगों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रैक्टर के सामने अपने वाहन खड़े कर उसे छुड़ाने की कोशिश की।
इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन के सिर में चोट आई।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में अरविंद राय, रवि राय, जितेंद्र राय (निवासी कुंडेश्वर), चंदू आदिवासी (निवासी मिनौरा) सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
मजदूरों का भी पलटवार, लगाए आरोप
दूसरी ओर, घटना में घायल हुए दो मजदूर भी कोतवाली थाने पहुंचे और उन्होंने खनिज विभाग की टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!