गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा: दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन जिले के ताजपुर तहसील क्षेत्र के माता जी के चोपड़ा गांव में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा किया गया है।
दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
शनिवार सुबह यह बात गांव में तेजी से फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे तरल पदार्थ बहते दिखाई दे रहे हैं और करीब आठ घंटे से यह स्थिति बनी हुई है।
सुबह नगर पूजा के बाद सामने आया मामला
गांव निवासी ईश्वर पाटीदार के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे नगर पूजा हुई थी। इसके बाद गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने की बात सामने आई। ईश्वर पाटीदार का दावा है कि इस बार पंचायत की ओर से गणेश जी को चोला नहीं चढ़ाया गया था।
भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण
ग्रामीण इसे भगवान गणेश की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, प्रतिमा की आंखों से तरल पदार्थ आने के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
दर्शन के लिए पहुंच रहे आसपास के लोग
मामले की जानकारी फैलने के बाद गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मौके पर महाआरती भी की और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
प्रतिमा की आंखों से आंसू आने की खबर के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन या किसी विशेषज्ञ की ओर से प्रतिमा की आंखों से तरल पदार्थ निकलने के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!