सिटी बस ने बाइक को मारी टक्कर: पिता की मौत; बेटा घायल, ऑफिस जाते समय हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गुमास्ता नगर चौराहे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में 42 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 18 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस और उसके चालक की पहचान कर तलाश कर रही है।
बेटे के साथ ऑफिस जा रहे थे रुपेंद्र
पुलिस के मुताबिक, प्रजापत नगर निवासी रुपेंद्र लाभंते (42) गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने 18 वर्षीय बेटे कपिश के साथ बाइक से रीगल स्थित कार्यालय जा रहे थे। बाइक रुपेंद्र चला रहे थे और कपिश पीछे बैठा था। गुमास्ता नगर चौराहे के पास पीछे से एक सिटी बस आ रही थी।
सवारी के लिए बस मोड़ी
आरोप है कि बस चालक ने सवारी बैठाने के लिए अचानक वाहन को बाईं तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान रुपेंद्र की बाइक बस की चपेट में आ गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए।
चपेट में आई बाइक
हादसे में रुपेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि कपिश मामूली रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल रुपेंद्र को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद बस लेकर भागा ड्राइवर
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
वकील के ऑफिस में काम करते थे रुपेंद्र
कपिश के मुताबिक, उसके पिता एक वकील के कार्यालय में काम करते थे। कपिश स्वयं एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। परिवार में एक बेटी भी है। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।
संबंधित समाचार

गांजा बेचने निकले पिता-पुत्र गिरफ्तार:बैग से मिला इतने किलो नशा; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

वास्तु दोष दूर कराने बुलाया:फिर निवेश के नाम पर पुजारियों से ठगे लाखों रुपए; मोटे मुनाफे का दिया लालच, कमिश्नर से की शिकायत

वीडियो देखिये, दीपावली पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:संभागायुक्त ने दिया अल्टीमेटम; बोले- आंख बंद करके न खरीदें खाद्य सामग्री, देख-परखकर ही लें सामान

मुख्य चुनाव आयुक्त पर रिश्वत मांगने का आरोप:सरकार ने दी विजिलेंस जांच की मंजूरी

पत्रकार पर चाकू से हमला:तीन बाइक सवारों ने आनंद बाजार क्षेत्र में घात लगाकर रोका; चाकू पकड़ने की कोशिश में उंगलियां कटीं, मौके पर पहुंची पुलिस

बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर:खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक

ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!