NCC कैंप में बिगड़ी बच्चों की तबीयत: 31 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अस्पताल में भर्ती; सात कैडेट्स की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के प्रतिष्ठित IIITDM संस्थान में चल रहे एनसीसी ट्रेनिंग कैंप के दौरान अचानक कई कैडेट्स की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की चपेट में आने के बाद 31 से अधिक एनसीसी कैडेट्स को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
15 छात्र और 16 छात्राएं शामिल
इनमें 15 छात्र और 16 छात्राएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सात कैडेट्स की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक IIITDM परिसर में 14 मई से एनसीसी कैडेट्स का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के कई जिलों से 450 से अधिक कैडेट्स शामिल हुए थे। यह कैंप 24 मई तक चलना है।
ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी कई कैडेट्स की तबीयत
गुरुवार को खुले मैदान में ट्रेनिंग के दौरान कई कैडेट्स को चक्कर आने, उल्टी और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि जबलपुर में पिछले चार दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए
भीषण गर्मी और खुले आसमान के नीचे लगातार ट्रेनिंग को बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सभी कैडेट्स के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठने लगे सवाल
प्रशासन की ओर से कैडेट्स के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं घटना के बाद कैंप में व्यवस्थाओं और गर्मी के बीच सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!