MP में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा: सिचुएशन रूम से की मॉनिटरिंग; अब तक 527 लोगों का किया रेस्क्यू, इनसे की अलर्ट रहने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को होमगार्ड मुख्यालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से जानकारी ली और रेस्क्यू किए गए लोगों से सीधे बातचीत कर उनका हाल जाना।
527 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में अब तक 527 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत पहुंचाने को कहा।
खंडवा में 7 कांवड़ियों का भी रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई जगह खतरे की स्थिति बनी है। इसी बीच खंडवा जिले में फंसे 7 कांवड़ियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीमें लगातार दिन-रात काम कर रही हैं। सामान्य से 15% कम बारिश, फिर भी कुछ इलाकों में हालात गंभीर
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी है। ऐसे क्षेत्रों में प्रशासन और बचाव दल पूरी तेजी से काम कर रहे हैं।
नदी-नालों के किनारे रहने वालों से सावधानी की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए लोग जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
संबंधित समाचार

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!