आज शहर प्रवास पर मुख्यमंत्री: प्रशिक्षण कार्यशालाओं में होंगे शामिल, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे भाजपा की ग्रामीण एवं शहरी प्रशिक्षण कार्यशालाओं में भाग लेने के साथ-साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे शुजालपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लोजीपार्क स्थित अर्जुनपुरा हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे बायपास स्थित होटल द एक्सोटिका जाएंगे, जहां भाजपा की ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागिता करेंगे।
शहरी प्रशिक्षण कार्यशाला में भी होंगे शामिल
ग्रामीण कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे एचआर ग्रीन पहुंचेंगे। यहां आयोजित भाजपा की शहरी प्रशिक्षण कार्यशाला में वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।
राजबाड़ा पर करेंगे अहिल्या प्रतिमा का माल्यार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6:45 बजे ऐतिहासिक राजबाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। देवी अहिल्या जयंती के अवसर पर राजबाड़ा क्षेत्र में विशेष सजावट और सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं।
गांधी हॉल में होगा भव्य अहिल्या उत्सव
शाम 7 बजे मुख्यमंत्री गांधी हॉल में आयोजित अहिल्या उत्सव समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लगभग 150 कलाकारों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक वादन रहेगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रस्तुति राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और लोकमाता अहिल्याबाई के प्रति श्रद्धा का विशेष प्रदर्शन होगी। इसके अलावा समारोह में भजन जेमिंग मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कलाकार और सांस्कृतिक समूह अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला सहित क्षेत्र के अन्य विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही महापौर परिषद के सदस्य, निगम सभापति, पार्षद, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!