राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री: यूसीसी पर मिले 9 लाख से अधिक सुझावों की दी जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लोक भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति, व्यापक जनसमर्थन और आगामी कार्ययोजना से राज्यपाल को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यूसीसी को लेकर नागरिकों से 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो इस विषय पर जनता की व्यापक भागीदारी और सकारात्मक समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने सुझावों के संकलन और आगे की कार्ययोजना की भी जानकारी दी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन की प्रगति से भी अवगत कराया। साथ ही आगामी गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की चार कृषि उपजों को मिले जीआई टैग से किसानों को होने वाले लाभ, राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने के प्रयास, औद्योगिक निवेश बढ़ाने तथा रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे कार्यों और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की भी जानकारी राज्यपाल को दी। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, कृषि, उद्योग, ऊर्जा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!