मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल भोजशाला में करेंगे वाग्देवी के दर्शन: आमसभा में भोजशाला लोक की कर सकते हैं घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भोजशाला में मां वाग्देवी के नियमित दर्शन और 365 दिन पूजा का अधिकार मिलने से हिंदू समाज में भारी उत्साह है। इसी उत्साह में शामिल होने और मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 मई को आ रहे हैं।
विधायक नीना वर्मा के निमंत्रण पर आ रहे मुख्यमंत्री करीब दो घंटे रुकेंगे। मुख्यमंत्री भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन कर पास ही स्थित मोतीबाग चौक मैदान पर आयोजित एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, जिपं सीईओ अभिषेक चौधरी, एसडीएम राहुल गुप्ता, सीएसपी सुजावल जग्गा, सीएमओ केवी सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। रूट की जानकारी ली।
प्रशासन को मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीधे भोजशाला पहुंचेगा इस कार्यक्रम के लिए मैदान पर एक बड़ा डोम तैयार किया जा रहा है, जहां जिलेभर से आने वाले हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
बड़ी सौगात की संभावना
माना जा रहा है इस मंच से मुख्यमंत्री धार को ‘भोजशाला लोक' बनाए जाने की बड़ी सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री की आमसभा में कैलाश विजयवर्गीय (प्रभारी मंत्री), सावित्री ठाकुर (केंद्रीय राज्यमंत्री), विक्रम वर्मा (पूर्व मंत्री), नीना वर्मा (विधायक), नीलेश भारती सहित करीब 40 वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे। भाजपा में भारी उत्साह है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करेंगे श्रमदान
मुख्यमंत्री पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश भी देंगे। पारंपरिक जलस्रोतों, कुओं, बावड़ियों और नदियों के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत सीएम डॉ. यादव देवीजी मंदिर पहुंचेंगे।
यहां पूजा-अर्चना के बाद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर श्रमदान भी करेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!