मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ: टीटी नगर स्टेडियम से विशाल ध्वज के साथ आरंभ हुई यात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान- तिरंगा यात्रा’ का तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टी.टी. नगर स्टेडियम में तिरंगा यात्रा आरंभ करने की विधिवत घोषणा की तथा तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे, पहले मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा लगाया और वे अभियान के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री निवास से तिरंगा लेकर रवाना हुए।
मुख्यमंत्री निवास का समस्त स्टॉफ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में समत्व भवन तक पैदल पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवास से मोटरसाइकिल पर तात्या टोपे स्टेडियम के लिए रवाना हुए।
स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में टी.टी. नगर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, न्यू मार्केट और माता मंदिर क्षेत्र के व्यापारी, और स्थानीय जन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा स्टेडियम से महाराणा प्रताप लोक, टीन शेड, सांदीपनि विद्यालय टी.टी नगर पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोटर साइकिल पर तिरंगा लेकर रवाना हुए और न्यू मार्केट, रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।
मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति सहित अन्य संस्थानों ने बैण्ड पर प्रस्तुत देशभक्ति धुनों के बीच पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिवादन किया।
प्रदेश में 14 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि आज ही के दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ था। महात्मा गांधी के आव्हान पर गुलामी के विरुद्ध आरंभ हुए इस निर्णायक संघर्ष ने अंग्रेजों की चूलें हिला दिला दी थीं।
इस आंदोलन से विश्व ने भारत में आजादी की ललक देखी। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान और संघर्ष के साथ ही अहिंसक आंदोलन से पूरे देश में ज्वार उठा। इसी के परिणाम स्वरुप 5 सालों में ही अंग्रेजों को घोषित तिथि से पहले ही देश को आजादी देनी पड़ी।
सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से ही भारत आजाद हुआ। हर घर तिरंगा अभियान सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह अभियान आज 9 अगस्त से आरंभ होकर 14 अगस्त तक चलेगा।
प्रदेश के हर गांव, वार्ड, कस्बे, से लेकर राजधानी तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी और अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान भी किया।
संबंधित समाचार

राम मंदिर दान चोरी के बीच नई व्यवस्था:एसबीआई ने सेना के रिटायर्ड 10 बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाई

विधायक के बंगले में दिनदहाड़े चोरी:नल और सामान ले गए बदमाश; वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल

बड़ा फैसला:इतने हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति; औद्योगिक सुरक्षा के लिए बनेंगी 3 बटालियन

5 लोगों से साइबर ठगी:वायुसेनाकर्मी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; लिंक पर क्लिक करते ही निकली रकम

लुटता रहा नारायण का खजाना मौन रहे जिम्मेदार:बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में हेराफेरी

फोरलेन सर्विस रोड प्रोजेक्ट उलझा:इतने करोड़ के खर्च पर 5 साल से ना-नुकुर, रोजाना जाम से जनता परेशान

पार्षदों पर है अहम जिम्मेदारी वे जनसमस्याएं हल करने में जुट जाएं:भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने दिया मंत्र

पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान इंजीनियर युवक लापता:चार दिन बाद भी सुराग नहीं; डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश जारी

कार्रवाई नेमा कुल्फी से 1000 रुपए का जुर्माना किया वसूल

सरकारी जमीन की अब होगी नपती:एडीएम ने लिया संज्ञान; तहसीलदार और पटवारी को जांच के आदेश जारी

आस्था का सैलाब:उमड़े लाखों भक्त;13 घंटे में बिका 84 क्विंटल से ज्यादा लड्डू प्रसाद

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:काम के बहाने घर बुलाकर गलत तरीके से छुआ; पड़ोसी के खिलाफ की शिकायत

नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर डेम के गेट खोले मासूम की मौत

खनन माफिया पर फिर हुई बड़ी कार्रवाई 26,407 घनमीटर मुरम का ‘खेल’ पकड़ा:सरकारी जमीन खोदकर मुरम निकालने का आरोप; अनुमति 12,293 घनमीटर की और खनन 38,700 घनमीटर!

रेलयात्री ध्यान दें:तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; 21 अगस्त को इस मार्ग से चलेगी ट्रेन

रेवती रेंज में 13.10 लाख पेड़ों का विश्व रिकॉर्ड:इंदौर ने फिर रचा इतिहास

इतनी नई हवाई पट्टियां बनेंगी एयरपोर्ट:उज्जैन-सागर समेत 5 को पहले चरण में मंजूरी; उड़ान योजना 2036 तक जारी रहेगी

सोम प्रदोष पर आज होगा महाप्रसादी का वितरण

विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज:आंसू गैस के गोले दागे; वाटर कैनन चलाई, पूर्व JPSC अध्यक्ष गिरफ्तार

आईडीए की मनमानी लाखों खर्च:फिर भी शहीद पार्क पर ताला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!