खबर
Top News

खेल में ठगी: अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 11:40 am
शेयर करें:
खेल में ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 25 सितंबर को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के करीब दो घंटे के भीतर ही अधिकतर टिकट बिक गए। टिकट खत्म होते ही अब साइबर ठग और कथित दलाल सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

ठग मैच के टिकट उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं और बुकिंग के नाम पर टिकट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत एडवांस मांग रहे हैं। इसके बाद फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट और टिकट बुकिंग के दावे दिखाकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की जा रही है।

113 मिनट में खत्म हो गई टिकट बिक्री
25 सितंबर की सुबह 6 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हुई थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 7:53 बजे आखिरी सफल ट्रांजैक्शन हुआ। इसके बाद सामान्य श्रेणी के टिकट सोल्ड आउट हो गए। यानी करीब 113 मिनट में टिकटों की बिक्री खत्म हो गई।

टिकटों की कीमत श्रेणी के अनुसार अलग-अलग थी। सबसे कम कीमत का टिकट करीब 1,000 रुपए, जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपए तक का था।

एक व्यक्ति को अधिकतम 4 टिकट की अनुमति
टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने एक व्यक्ति के लिए अधिकतम चार टिकट खरीदने की सीमा तय की थी।

इसके बावजूद टिकटों की मांग इतनी ज्यादा रही कि ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के कुछ ही समय में टिकट उपलब्ध नहीं रहे। यही स्थिति अब साइबर ठगों के लिए मौका बन गई है।

10% एडवांस मांगकर फंसाने की कोशिश
सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग अब टिकट उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे टिकट की बुकिंग के नाम पर पहले 10 प्रतिशत एडवांस मांगते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर 12,500 रुपए के टिकट के लिए 10 प्रतिशत एडवांस मांगा जाता है, तो एक टिकट के लिए 1,250 रुपए देने होंगे। चार टिकट के लिए यही रकम बढ़कर 5,000 रुपए हो जाती है।

ठगों का तरीका यहीं खत्म नहीं होता। भरोसा दिलाने के लिए वे दूसरे लोगों के भुगतान के कथित स्क्रीनशॉट भी वॉट्सऐप पर भेज रहे हैं व दावा कर रहे हैं कि टिकट बुक होने के बाद आपके शहर के पते पर भेज दिया जाएगा।

ईस्ट गैलरी से साउथ पैवेलियन तक के टिकटों के दावे
सोशल मीडिया पर अलग-अलग श्रेणी के टिकट उपलब्ध होने के दावे भी किए जा रहे हैं। कुछ लोग ईस्ट गैलरी के टिकट के लिए 1,200 रुपए, जबकि साउथ पैवेलियन के टिकट के लिए 15 हजार रुपए तक की मांग कर रहे हैं।

सवाल यह है कि जब अधिकृत प्लेटफॉर्म पर टिकट बिक चुके हैं, तो सोशल मीडिया पर अचानक इतने टिकट कहां से आ रहे हैं?

पहले भी सामने आ चुके हैं टिकट ठगी के मामले
टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन ठगी का यह खतरा नया नहीं है। पिछले साल भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी टिकट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आए थे। इसी तरह की घटनाओं को देखते हुए इस बार भी पुलिस ने क्रिकेट प्रेमियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज से रहें सावधान
पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक मैच के टिकट केवल MPCA के आधिकारिक माध्यम और अधिकृत टिकटिंग पार्टनर के जरिए ही खरीदने चाहिए।

सोशल मीडिया पर टिकट उपलब्ध कराने का दावा करने वाले अनजान पेज, प्रोफाइल या वेबसाइट फर्जी हो सकते हैं। ऐसे किसी व्यक्ति के कहने पर एडवांस भुगतान करना जोखिम भरा हो सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
-सोशल मीडिया पर मिले अनजान लिंक से टिकट बुक न करें।
-किसी अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान न करें।
-बैंक अकाउंट, कार्ड, UPI PIN या OTP जैसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
-टिकट बुकिंग के नाम पर कोई अनजान ऐप डाउनलोड करने को कहे तो ऐसा न करें।
-सिर्फ आधिकारिक और अधिकृत टिकटिंग माध्यम का इस्तेमाल करें।
-भुगतान करने से पहले वेबसाइट और विक्रेता की प्रामाणिकता जरूर जांचें।
-ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

संबंधित समाचार

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
Top News

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

9 minutes ago
जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप
Top News

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

17 minutes ago
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

19 minutes ago
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत
Top News

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

31 minutes ago
गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक
Top News

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

38 minutes ago
बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 17 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 18 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 18 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 18 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 18 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 18 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 19 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 19 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 19 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 19 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 19 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 19 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!