‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महा प्रसादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा सावन माह में गरमागरम राम रोटी- राम भाजी के अलावा ड्राई फ्रूट्स मिक्स खीर, फलाहारी बड़े, खोपरा पाक का वितरण किया गया था। नवरात्रि में भी पूरे नौ दिन और दशमी को महा भंडारे का आयोजन हर साल किया जाता है।
कल सोमवार को रामरोटी-रामभाजी की महा प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हुए हजारों भक्तों ने कतार में लगकर महा प्रसादी ग्रहण की।
एबी रोड एलआईजी गुरुद्वारे के पास स्थित खुलासा फर्स्ट कार्यालय पर महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा हर सोमवार और विशेष अवसरों पर शाम से ही महा प्रसादी का वितरण शुरू हो जाता है, जो देर रात तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा के साथ वितरित किया जाता है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!