खबर
Top News

जय श्री महाकाल का उदघोष कर भक्तों ने ग्रहण की महा प्रसादी

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 5:06 pm
87 views
शेयर करें:
जय श्री महाकाल का उदघोष कर भक्तों ने ग्रहण की महा प्रसादी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा सावन माह में गरमागरम राम रोटी- राम भाजी के अलावा ड्राई फ्रूट्स मिक्स खीर, फलाहारी बड़े, खोपरा पाक का वितरण किया गया था। नवरात्रि में भी पूरे नौ दिन और दशमी को महा भंडारे का आयोजन हर साल किया जाता है।

कल सोमवार को रामरोटी-रामभाजी की महा प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर जय श्री महाकाल का उद्‌घोष करते हुए हजारों भक्तों ने कतार में लगकर महा प्रसादी ग्रहण की।

एबी रोड एलआईजी गुरुद्वारे के पास स्थित खुलासा फर्स्ट कार्यालय पर महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा हर सोमवार और विशेष अवसरों पर शाम से ही महा प्रसादी का वितरण शुरू हो जाता है, जो देर रात तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा के साथ वितरित किया जाता है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!