NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा खुलासा: सवाल याद कर पर्चियों पर लिखे; NCERT में लगाए निशान, 3 NTA एक्सपर्ट सहित 13 आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी 94 पन्नों की चार्जशीट में कथित पेपर लीक नेटवर्क के काम करने के तरीके का खुलासा किया है।
13 लोगों को आरोपी बनाया
एजेंसी के मुताबिक, सवालों को डिजिटल माध्यम से नहीं, बल्कि याद कर कागज की पर्चियों पर लिखा जाता था और उनसे जुड़े NCERT के अध्यायों पर निशान लगाकर छात्रों तक पहुंचाया जाता था। CBI ने इस मामले में 3 NTA विषय विशेषज्ञों सहित कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया है।
मामले की सुनवाई अदालत में लंबित है और आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं।
तीन विषय विशेषज्ञों पर लीक का आरोप
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार CBI ने चार्जशीट में NTA की पेपर तैयार करने वाली टीम के तीन विषय विशेषज्ञों को मुख्य आरोपी बताया है। इनमें केमिस्ट्री एक्सपर्ट पी.वी. कुलकर्णी, बॉटनी एक्सपर्ट मनीषा मंधारे और फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा हवलदार शामिल हैं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि मॉडरेशन प्रक्रिया के दौरान इन विशेषज्ञों ने कथित तौर पर प्रश्न याद किए, उन्हें कागज की पर्चियों पर लिखा और संबंधित NCERT अध्यायों पर निशान लगाए। बाद में यह जानकारी कथित रूप से बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाई गई।
होटल में लिखे जाते थे याद किए गए सवाल
चार्जशीट के अनुसार विशेषज्ञों को प्रश्न तैयार करने और अनुवाद प्रक्रिया के दौरान आधिकारिक पहुंच (ऑफिशियल एक्सेस) प्राप्त थी। CBI का आरोप है कि वे अपेक्षाकृत आसान प्रश्नों को याद कर लेते थे और बाद में होटल के कमरे में उन्हें कागज पर लिखते थे, ताकि किसी डिजिटल रिकॉर्ड का निशान न रहे।
पैसे और कोचिंग के रिजल्ट बढ़ाने का आरोप
CBI के अनुसार इस कथित साजिश का उद्देश्य आर्थिक लाभ कमाना और कुछ आरोपियों द्वारा संचालित कोचिंग संस्थानों का चयन प्रतिशत (सक्सेस रेट) बढ़ाना था।
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कोचिंग सेंटरों में छात्रों से लीक किए गए प्रश्न हाथ से लिखवाए जाते थे। तलाशी के दौरान ऐसे हस्तलिखित नोट्स भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी का कहना है कि यह तरीका डिजिटल सबूतों से बचने के लिए अपनाया गया।
NTA की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
चार्जशीट में NTA की गोपनीय प्रक्रिया (कॉन्फिडेंशियल सेक्शन) में सुरक्षा संबंधी कमियों का भी उल्लेख किया गया है। CBI के अनुसार विशेषज्ञों की तलाशी लेने या उन्हें याद किए गए प्रश्न बाहर ले जाने से रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
जांच में उदाहरण के तौर पर यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पी.वी. कुलकर्णी ने 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच तीन दिनों में 135 प्रश्नों का बैक-ट्रांसलेशन किया था।
13 आरोपी, 360 गवाह और 20 हजार पन्नों के दस्तावेज
CBI ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें तीन NTA विशेषज्ञों के अलावा कथित कोचिंग संचालक, बिचौलिए और लाभ पाने वाले कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं। एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत मामला दर्ज किया है।
चार्जशीट के साथ लगभग 20 हजार पन्नों के दस्तावेज, 360 गवाहों की सूची, 422 दस्तावेज और 43 भौतिक साक्ष्य राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं।
ऐसे आगे बढ़ी जांच
CBI ने 12 मई को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद 72 अधिकारियों और 8 साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम गठित की गई। महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत पांच राज्यों में 92 स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए गए।
जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खाते, लॉकर और डीमैट खाते भी फ्रीज किए गए। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई को हुई थी। CBI ने स्पष्ट किया है कि चार्जशीट में लगाए गए सभी आरोपों का अंतिम निर्णय अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर होगा।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!