100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला: इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विवादित मॉडर्न मेडिकल कॉलेज से जुड़े रहे डॉ. रमेश बदलानी के एयरपोर्ट रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल को लेकर जिला प्रशासन की जांच में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है।
प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक, स्कूल सर्वे नंबर 107 और 103/1/35 की जमीन पर संचालित हो रहा है। इन दोनों जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी जमीन बताया गया है। प्रशासन ने स्कूल परिसर को हटाने के आदेश के साथ 95 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब
जिला प्रशासन के अनुसार, सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद जून 2026 में प्रकरण दर्ज कर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए थे।
उनसे जमीन पर कब्जे और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज और जवाब मांगा गया था। प्रशासन का कहना है कि बदलानी पक्ष की ओर से निर्धारित समय में कोई जवाब या जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन पर स्कूल भवन और खेल मैदान विकसित कर स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
वर्तमान में इसकी संचालिका विजयलक्ष्मी खटवानी हैं। प्रशासन ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
कभी पूर्व मुख्य सचिव से करीबी के चर्चे
बदलानी का नाम वर्ष 2012 से 2015 के दौरान मॉडर्न मेडिकल कॉलेज को लेकर भी चर्चा में रहा था। उस समय मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित दो जमीनों के बीच नाला आने की समस्या बताई गई थी।
आरोप है कि तत्कालीन मुख्य सचिव एंटनी डिसा से संपर्क के बाद राजस्व नियमों में बदलाव किया गया, जिसके तहत ऐसी जमीन को पुलिया निर्माण के लिए लीज पर देने का प्रावधान किया गया था। इसी व्यवस्था के आधार पर मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने की बात सामने आई थी।
हालांकि बाद के वर्षों में मॉडर्न मेडिकल कॉलेज से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और बैंक लोन मामलों को लेकर बदलानी विवादों में रहे और उनके खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज हुए।
30 साल से चल रहा स्कूल, प्रशासन की भूमिका पर सवाल
इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नेशनल पब्लिक स्कूल की शुरुआत 1994 में हुई थी और करीब तीन दशक से यहां स्कूल संचालित हो रहा है।
इतने लंबे समय तक सरकारी जमीन पर स्कूल संचालन कैसे जारी रहा, इसकी निगरानी किस स्तर पर हुई और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, ये सवाल भी उठ रहे हैं।
साथ ही यह सवाल भी है कि सरकारी जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल से हुई आय का आकलन कर उसकी वसूली क्यों नहीं की जा रही है।
प्रशासन की मौजूदा कार्रवाई फिलहाल बेदखली और 95 हजार रुपए के जुर्माने तक सीमित है। मामले में आगे जमीन खाली कराने और अन्य देनदारियों को लेकर क्या कार्रवाई होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
संबंधित समाचार

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!