खबर
Top News

बिजली की तरह दौड़ाई कार: सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर; पिछली सीट से उछलकर बोनट पर आई पूर्व मंत्री की बेटी, डंपर से टकराया सिर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 6:56 pm
शेयर करें:
बिजली की तरह दौड़ाई कार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, जिसमें पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26) समेत तीन युवाओं की जान चली गई।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज
अब इस हादसे के रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल (FSL) जांच की रिपोर्ट सामने आई है, जो तेज रफ्तार और लापरवाही की एक डरावनी कहानी बयां कर रही है।

सुबह 4:54 पर हुआ हादसा
सीसीटीवी कैमरों में दर्ज समय के अनुसार, यह हादसा ठीक सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर हुआ। फुटेज में कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह केवल एक धुंधली लकीर की तरह नजर आ रही है।

130 से 140 थी कार की गति
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, कार की गति 130 से 140 किमी प्रति घंटा के बीच थी। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।

प्रेरणा बच्चन की मौत की वजह
एफएसएल की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। प्रेरणा बच्चन कार की पिछली सीट पर बीच में बैठी थीं। जैसे ही तेज रफ्तार कार सामने खड़े डंपर से टकराई, जबरदस्त झटके के कारण प्रेरणा उछलकर आगे की ओर फिंकीं।

बोनट पर मिला शव
प्रेरणा का सिर सीधे डंपर के लोहे के हिस्से से टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर के पिछले हिस्से पर प्रेरणा के बाल और मांस के टुकड़े मिले हैं, जो टक्कर की भयावहता को दर्शाते हैं।

क्या 'सीट बेल्ट' बचा सकती थी जान?
इस हादसे में एक बड़ी चूक सीट बेल्ट न लगाना रही। प्रेरणा पिछली सीट के बीच में बैठी थीं और उन्होंने बेल्ट नहीं लगाया था। टक्कर होते ही वह उछलकर कार का अगला हिस्सा पार करते हुए डंपर से जा टकराईं।

प्रखर और मानसंधु की भी मौके पर मौत
कार की अगली सीट पर बैठे कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और उनके मित्र मानसंधु (26) ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य युवती अनुष्का राठी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, कार चला रहा युवक संभवतः नशे में था। 6 सेकंड तक टायर घिसटने के निशान बताते हैं कि ड्राइवर ने अंतिम समय में ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

डंपर चालकों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त ड्राइवर समेत सभी कार सवार शराब के नशे में थे।

इसी कारण तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डंपर से टकराई। कार से जॉनी वॉकर ब्रांड की तीन खाली बोतलें, खाने-पीने का सामान और एक गिलास मिला है, जिस पर “Happy Birthday Prakhar” लिखा हुआ था।"

घर लौटते समय हुआ हादसा
कोको फॉर्म से मिली जानकारी के मुताबिक चारों रात करीब 1 से 1.15 बजे भोजन के बाद वहां से निकले थे। नाइट स्टे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सुबह घूमने के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने दी थी भाई को सूचना
पुलिस ने बताया कि मन रात 2 बजे पार्टी से अपने घर विष्णपुरी लौट आया था। प्रेरणा, प्रखर और अनुष्का पार्टी के बाद उसे घर से फिर ले गए। मन कार चला रहा था।

डीसीपी के मुताबिक प्रेरणा घर नहीं पहुंची तो भाई विशाल ने कॉल किया था। जिसके बाद प्रेरणा को घर छोड़ने के लिए ये लोग आ रहे थे। विशाल का एक कॉल पुलिस ने उठाया और हादसे की जानकारी दी।

संबंधित समाचार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

11 minutes ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

25 minutes ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

35 minutes ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 1 hour ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 2 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 2 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 2 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 3 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 3 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 3 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 3 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 4 hours ago
फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

about 5 hours ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

about 5 hours ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

about 5 hours ago
कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो
Top News

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!