दर्शन करने जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक में घुसी: मां-बेटे और बहू की मौके पर मौत; इतने घायल, दो बच्चे सुरक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सारंगपुर क्षेत्र में बयावरा फोरलेन पर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रही अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर से टकरा गई।
हादसे में एक ही परिवार के मां, बेटे और बहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब राजगढ़ का सारंगपुर क्षेत्र एक दिन पहले ही हुए बड़े हादसे से उबर नहीं पाया था। सोमवार को झीरी नाले में एक ओमनी कार बह जाने से 9 लोगों की मौत हुई थी।
धौलपुर से उज्जैन जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार परिवार राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला है। परिवार मंगलवार सुबह मारुति अर्टिगा कार से उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए निकला था। कार को अब्दुल नाम का ड्राइवर चला रहा था। परिवार के कई सदस्य कार में सवार थे।
ओवरटेक करते समय खड़े डंपर से टकराई कार
पुलिस के मुताबिक, हादसा मऊ के पास शिमला होटल के सामने हुआ। कार चालक सड़क पर एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर से अर्टिगा की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर कार की को-ड्राइवर साइड के पिछले हिस्से की तरफ हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मां, बेटे और बहू ने मौके पर दम तोड़ा
सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के मुताबिक, हादसे में मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर समेत चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार में मौजूद दो बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी है।
स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाव शुरू किया
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।
घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे के बाद परिवार और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।
एक दिन पहले भी सारंगपुर में हुआ था बड़ा हादसा
सारंगपुर क्षेत्र में यह लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा है। 10 अगस्त को झीरी नाले में तेज बहाव के दौरान एक ओमनी कार बह गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। एक दिन बाद ही इसी इलाके में तीन लोगों की मौत के इस सड़क हादसे ने क्षेत्र को फिर गम में डुबो दिया है।
संबंधित समाचार

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!