गांजा तस्करी का खुलासा: पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार; 14 किलो नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजे की खेप के साथ पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
7 लाख का गांजा किया जब्त
जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा लाकर गढ़ा क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर की कार्रवाई
सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और बड्डा दादा मैदान के पास बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
तलाशी में मिला 14 किलो गांजा
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी ली। तलाशी में उनके बैग से कुल 14 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इसकी बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धांत बर्मन, वंशिका बर्मन (पत्नी), रवि जाटव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे।
बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। गांजे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
गढ़ा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!