जल संरक्षण जनभागीदारी का अभियान: महापौर बोले- शहर लक्ष्य से दोगुना काम करेगा; सवा लाख से अधिक वाटर रिचार्जिंग संयंत्र लगाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दूरदर्शी सोच के तहत प्रदेश में शुरू किया गया “जल गंगा संवर्धन अभियान” लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और कम बारिश के बावजूद इंदौर में जल संरक्षण के प्रयासों से कई क्षेत्रों में राहत देखने को मिल रही है।
महापौर ने बताया कि पिछले वर्ष अपेक्षा से कम बारिश होने के कारण इस बार शहर में हजारों बोरवेल सूख गए, लेकिन जिन स्थानों पर वाटर रिचार्ज सिस्टम बनाए गए थे और घरों की छतों का पानी सीधे बोरवेल में पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी, वहां के बोर अब भी सुरक्षित हैं और पानी उपलब्ध है। इससे स्पष्ट होता है कि जल संरक्षण और रिचार्जिंग की दिशा में किए गए प्रयास प्रभावी साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अब तक शहर में सवा लाख से अधिक वाटर रिचार्जिंग संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा इस वर्ष 15 हजार नए रिचार्ज सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से करीब 4 हजार कार्य पूरे भी हो चुके हैं।
महापौर ने कहा कि नगर निगम, सामाजिक संगठन और आम नागरिक मिलकर जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से इंदौर तय लक्ष्य से दोगुना काम करने में सफल रहेगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर में वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था बनाई जाए और छतों के पानी को व्यर्थ बहाने की बजाय जमीन में उतारने की दिशा में काम किया जाए। इससे आने वाले वर्षों में जल संकट की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!