व्यापारी ने खुद को गोली मारकर दी जान: पॉश कॉलोनी में सनसनी; पत्नी से विवाद की बात आई सामने, पुलिस कर रही जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित बॉम्ब हॉस्पिटल के पीछे पॉश टाउनशिप ‘शांति निकेतन’ में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 62 वर्षीय प्रतिष्ठित कारोबारी सुधीर पाटनी ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुधीर पाटनी हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे और पत्नी के साथ घर में रहते थे। रविवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मारी। घटना के समय घर में उनकी पत्नी मौजूद थीं। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने बताया कि गोली लगने के मामले में शव को पहले एक्स-रे के लिए भेजा गया है, ताकि गोली की स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच में अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच विदेश जाने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पाटनी की पत्नी सोमवार दोपहर बच्चों के पास विदेश जाने वाली थीं, लेकिन रविवार रात पाटनी ने उन्हें जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी काफी समय से बच्चों के पास विदेश जाने की इच्छा जता रही थीं, जबकि पाटनी इसके खिलाफ थे।
घटना के समय पत्नी घर में ही मौजूद थीं, लेकिन दूसरे कमरे में थीं। जब गोली चलने की आवाज आई और वह कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि पाटनी जमीन पर गिरे हुए थे और उनके सिर से खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के एंगल को ध्यान में रखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
संबंधित समाचार

भील प्रदेश के लिए चार राज्यों का महासंग्राम:मानगढ़ धाम में जुटेंगे हजारों आदिवासी

नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी:11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई; पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों में 31.40 लाख का चढ़ावा:सात देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली; 2026 में दान 1 करोड़ के पार

13वीं मंजिल से गिरी विशाल क्रेन:पार्किंग में मची तबाही; कई गाड़ियां चकनाचूर, एक व्यक्ति गंभीर

शराब पार्टी के बाद निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मिला मजदूर का शव:प्रेम त्रिकोण में हत्या की आशंका

होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद हुआ तो वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है:हूती विद्रोहियों को ईरान ने दिया बड़ा संदेश

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी मामले में मौलाना पर एफआईआर:गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

नाकाबंदी में पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर:2.051 किलो अफीम और कार जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

शादी से एक रात पहले दुल्हन के गहने लेकर फरार हुई रिश्तेदार युवती:प्रेमी के साथ भागने का आरोप; आरोपियों की तलाश शुरू

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग:47 श्रद्धालु थे सवार; मची चीख-पुकार

प्रेम विवाह के 3 साल बाद रिश्तों का कत्ल:पति ने चाकू से काटा पत्नी का होंठ; मासूम बच्ची को तड़पता छोड़ हुआ फरार

MBBS छात्र ने की आत्महत्या:क्लासरूम में खाई सल्फास की गोलियां; इलाज के दौरान मौत

हाईवे पर भीषण हादसा:डंपर से टकराकर पलटा कंटेनर;बाइक सवार की मौत

यहां बना नया कानून:अवैध धर्म परिवर्तन पर आजीवन कारावास तक की सजा; इतने रुपए तक देना होगा जुर्माना, विवाह होगा शून्य घोषित

निगम का बड़ा फैसला:25 साल की जरूरतों के हिसाब से चमकेगा शहर; नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं

इंजीनियर पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा:पुलिस का दावा- अफसर पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश; शूटर को दी थी चार लाख की सुपारी

सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहे खुलासा फर्स्ट

रथयात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी:एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक अस्पताल पहुंचे

मोबाइल के चक्कर में गई जान:सूखे कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू:जागरूकता रथों को किया रवाना; 15 दिन तक शहरभर में देंगे संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!