किराए के कमरे में युवती का जला हुआ शव मिला: सिर पर चोट के निशान; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती का जला हुआ शव उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ है। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में युवती के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
किराए के मकान में अकेली रहती थी युवती
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पलक केशव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली थी और इंदौर के तपेश्वरी बाग क्षेत्र में किराए के कमरे में अकेली रहती थी। पलक शहर के बिजनेस पार्क स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत थी।
पिता के फोन का जवाब नहीं मिलने पर खुला मामला
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता पिछले दो दिनों से लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया और बेटी के बारे में जानकारी लेने को कहा। इसके बाद मकान मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर किचन में युवती का जला हुआ शव मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
किचन में मिला शव, गैस बर्नर खुला था
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव रसोई में पड़ा था और गैस बर्नर खुला हुआ था। युवती छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग करती थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सिर पर चोट के निशान से बढ़ा संदेह
प्रारंभिक जांच में युवती के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इसी वजह से पुलिस केवल आत्महत्या की संभावना पर ही नहीं, बल्कि हत्या की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
परिवार हरदा से इंदौर पहुंच रहा
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन हरदा से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!