खबर
Top News

बरगी क्रूज हादसा: घायलों से पैसे वसूलने पर एक अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, एक पर नहीं हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मई 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
बरगी क्रूज हादसा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी बांध क्रूज हादसे में घायल हुए नेपाली परिवार से इलाज के पैसे वसूलने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नोबल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि इसी मामले में संलिप्त जबलपुर हास्पिटल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गुरुवार को हादसे के बाद घायल किसी तरह गौर तिराहा स्थित नोबल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल और जबलपुर हास्पिटल पहुँचे। दोनों जगह प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को बिल थमा दिया गया। शिकायत मिलने पर संभागीय कमिश्नर ने सीएमएचओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार की रात स्वास्थ्य विभाग ने नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जाँच के आदेश दिए।

सीएमएचओ ने अस्पताल को निर्देश दिए हैं कि भर्ती मरीजों का इलाज पूरा कर उन्हें डिस्चार्ज किया जाए, लेकिन एक माह तक कोई नया मरीज नहीं लिया जाएगा। जांच में पाया गया कि आपदा पीड़ितों से शुल्क वसूलना आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 का उल्लंघन है। अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब माँगा गया है।

नेपाली करेंसी थी, फिर भी नहीं मिली राहत

हादसे में घायल नेपाली महिला सविता वर्मा ने बताया कि वे किसी तरह जान बचाकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद ₹4,500 का बिल थमा दिया। उन्होंने बार-बार बताया कि उनके पैसे पानी में भीग गए हैं और उनके पास भारतीय मुद्रा भी नहीं है, मोबाइल भी खराब हो गया था फिर भी अस्पताल नहीं माना।

सविता के अनुसार, अस्पताल ने पहले 2,200, फिर 3,000 और अंत में 4,500 की मांग की। प्रबंधन ने साफ कह दिया कि पूरा भुगतान किए बिना मरीज को नहीं छोड़ा जाएगा। आखिरकार बनारस में रहने वाले रिश्तेदार से संपर्क कर रकम जमा करवाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

जबलपुर हास्पिटल ने भी वसूले पैसे
हादसे में घायल राहुल आनंद बेटे को लेकर रसल चौक स्थित जबलपुर हास्पिटल पहुँचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने हाथ में टाँके लगाकर पट्टी की और दवाएँ दीं, जिसके लिए उनके परिचित प्रीति बघेल से करीब 1,800 वसूले गए। उनके बेटे के इलाज के पैसे भी अस्पताल ने लिए।

नोबल अस्पताल संचालक ने वापस किए पैसे, माफी भी मांगी
नेपाली परिवार के रिश्तेदार करन वर्मा ने नोबल अस्पताल को 4,700 अदा किए थे। अगले दिन अस्पताल संचालक डॉ. सतीश पटेल ने रकम लौटाते हुए माफीनामा भेजा, जिसमें लिखा स्टाफ की गलती से पैसे लिए गए, मुझे जानकारी नहीं थी। आपदा में इस तरह लाभ उठाना बिल्कुल हमारा उद्देश्य नहीं था। क्षमा करें।

क्रूज में न लाइफ जैकेट, न जिम्मेदार चालक
पीड़ितों के अनुसार क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे, लेकिन किसी को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी। जब नाव पलटने लगी, तब जाकर जैकेट पहनने को कहा गया। आरोप है कि चालक अपने साथियों के साथ सबसे पहले मौके से फरार हो गया।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 6 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 9 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 9 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 9 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 10 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 10 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 10 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 11 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 11 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 11 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 11 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 11 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 12 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 12 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 12 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 12 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!