शराब दुकान पर बवाल: तड़ातड़ गोलियां चली; टीआई का इंकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
अवैध अहाता हथियाने को लेकर विधायक के पट्ठे और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच में हुआ विवाद
चल रही तनातनी खुलासा फर्स्ट ने 9 अप्रैल को कर दिया था खुलासा...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम मंडी शराब दुकान के अवैध अहाते को लेकर लाइसेंसी के कर्मचारी और भाजपा विधायक के पट्ठे आमने-सामने हो गए। इस दौरान तड़ातड़ गोलियां चलीं तो पथराव और तोड़फोड़ भी हुई। पुलिसकर्मियों के सामने बियर की बोतलें भी चलीं।
हालांकि राजेंद्र नगर टीआई यशवंत बड़ोले ने सिर्फ विवाद होने की बात स्वीकारते हुए गोलियां चलने की बात को सिरे से नकार दिया। खास बात यह कि खुलासा फर्स्ट ने 9 अप्रैल को इस शराब दुकान के बाहर संचालित अवैध अहाते और गुमटियों को हथियाने के लिए शराब ठेकेदार पर दबाव बना रहे भाजपा विधायक मधु वर्मा के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ जायसवाल ने चोइथराम मंडी शराब दुकान ले रखी है। दुकान के बाहर विधायक मधु वर्मा के खास पट्ठे भानु प्रताप सिंह सिसोदिया और किशोर मराठा की गुमटी रखी है।
पिछले दिनों गुमटी से होने वाले कचरे के कारण नगर निगम ने चालानी कार्रवाई करते हुए 90 हजार का चालान बनाया था, जो लाइसेंसी सिद्धार्थ जायसवाल और प्रॉपर्टी मालिक राजेंद्र भुल्लर ने मिलकर अदा किया था। इसके बाद से दोनों गुमटी हटवाना चाहते हैं।
कल दोपहर में भी हुई थी कहासुनी...दोनों पक्षों के बीच कल दोपहर भी कहासुनी हुई थी। मामला थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश देकर रवाना कर दिया था, फिर बात नहीं बनीं और विधायक के पट्ठे ने बदमाश किशोर मराठा और 50 से ज्यादा गुंडे-बदमाशों के साथ मिलकर शराब दुकान पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने शराब दुकान के सेल्समैनों सहित कर्मचारियों को जमकर पीटा। पथराव कर दुकान के बाहर सामान में तोड़फोड़ कर डाली। दूसरे पक्ष ने गेट लगाकर अंदर से बियर की बोतलें बरसाना शुरू कर दीं।
इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से तड़ातड़ गोलियां चलीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर रुकने को तैयार नहीं थे। पुलिस के सामने बियर की बोतलें और पथराव चल रहा था।
पुलिस जांच में गोलियों के तीन खोल पड़े मिले, लेकिन राजेंद्र नगर टीआई ने गोलियां चलने से इंकार कर दिया।
घायल सेल्समैन के साथ थाने जाकर केस दर्ज करवाएंगे
शराब दुकान के लाइसेंसी सिद्धार्थ जायसवाल के अनुसार भानु प्रताप सिंह सिसोदिया और साथी किशोर मराठा ने 50 से ज्यादा गुंडे बदमाशों के साथ दुकान पर आकर हमला किया। दुकान के सेल्समैनों को बुरी तरह पीटा।
फिर धमकाने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। भानु सिसोदिया और किशोर मराठा धमकाते हैं, राऊ विधानसभा हमारी है, शराब दुकान के बाहर गुमटी और अहता हमारा चलेगा और अगर यह मंजूर नहीं तो 60 हजार रुपए महीना देना पड़ेगा।
नहीं देने पर दादागीरी करते हैं। कल हमलावरों का तांडव देख हमारे सेल्समैन दुकान छोड़कर भाग गए। पुलिस के सामने सब कुछ होने के बावजूद किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस तरह की दादागिरी हुई तो व्यापार करना मुश्किल होगा।
घायल एक कर्मचारी इंदौर छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग गया। उसको बुलवाया है। आज थाने जाकर हमलावरों पर केस दर्ज करवाएंगे। सीसीटीवी फुटेज निकाले है। जिसमेे बदमाशों की करतूत कैद है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!