बाबा भूतनाथ मंदिर मार्ग पर बिल्डर संजय अग्रवाल का कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगवासा के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर मार्ग पर बिल्डर संजय अग्रवाल द्वारा कब्जा किए जाने से भक्तों को हो रही परेशानी के विरोध में कल दलित नेता मनोज परमार के नेतृत्व में दलितों ने कलेक्टोरेट पर धरना दिया।
बड़ी संख्या में दलित चिलचिलाती धूप में सडक़ पर धरने पर बैठे। बाद में अपर कलेक्टर ने खुद धरनास्थल पहुंचकर आश्वास दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। तब धरना खत्म हुआ।
परमार ने बताया कि धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को थाना प्रभारी सतीश पटेल और अन्य अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम अजय भूषण शुक्ला खुद सडक़ पर आए और आंदोलनकारियों को बिल्डर संजय अग्रवाल पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
इसके बाद वे परमार और अन्य नेताओं को कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलवाने लेकर गए। उन्होंने आश्वस्त किया कि खसरा क्र. 682 का पुन: सीमांकन किया जाएगा जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।
परमार ने बताया कि राऊ-रंगवासा स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर को लेकर विवाद गहरा रहा है। मंगलवार को मंदिर के लोग उनके पास आए थे जिन्हें लेकर वे कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने पहुंचे और बताया भूमाफिया संजय अग्रवाल ने फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है।
कलेक्टर ने कहा कि वे दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई करेंगे। भूतनाथ मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे रविन्द्र पाटीदार का कहना है कि राऊ में बाबा भूतनाथ का मंदिर अति प्राचीन है। यह खसरा नंबर 682 पर था। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह मंदिर 682 नंबर खसरे से उठ कर 654/2/3 पर चला गया।
हमने 2006 की टीएनसी निकलवाई, उसमें कहीं भी मंदिर नहीं पाया गया। वहीं 2025 में वह मंदिर उस खसरे में कैसे चला गया। यह संजय अग्रवाल का प्राइवेट खसरा है। परमार ने बताया कि हमने कलेक्टर से मांग की कि मंदिर का रास्ता खुलवाया जाए।
खसरा नंबर 682 शासकीय तालाब की पाल है। नपती हुई है, लेकिन इस पर मंदिर समिति के लोगों की फर्जी साइन की गई। कलेक्टर ने कहा कि जांच होगी। परमार ने कहा कि कार्रवाई न होने पर हम अनशन पर बैठेंगे।
संबंधित समाचार

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!