नमाज पढ़कर निकले भाइयों को मारा चाकू: धक्का लगने पर हुई थी कहासुनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू थाना क्षेत्र में अहले हदीस मस्जिद के बाहर धक्का लगने को लेकर हुई कहासुनी घर तक पहुंच गई और आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर इंदौर रैफर किया गया। पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है।
फरियादी रमजान ने पुलिस शिकायत में बताया हम्माली करता है। 12 मार्च की रात करीब 8:30 बजे बेटा फरहान अहले हदीस मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहा था।
इसी दौरान अयान से धक्का लगने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद फरहान घर आ गया। कुछ देर बाद मैं बेटों फरहान और फैजान के साथ घर के बाहर खड़ा था।
तभी अयान दो साथियों रिहान (पिता समीर) और रिहान (पिता नब्बू) के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। रमजान ने गाली देने से मना किया तो अयान ने चाकू से फरहान पर हमला कर दिया।
हमले में फरहान के बाएं हाथ और दाहिने पैर की जांघ में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। बड़ा भाई फैजान बीच-बचाव करने आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया, जो उसके पेट में लगा। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
रमजान ने बताया बेटों को बचाने के दौरान रिहान और रिहान पिता समीर ने उसे लात-घूंसों से पीटा, जिससे चेहरे और शरीर पर चोट आईं। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी- रमजान का आरोप है घटना को पांच दिन से ज्यादा समय बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
आरोपियों के परिजन घर आकर परिवार की महिलाओं को धमका रहे हैं और दोबारा हमला करने की बात कह रहे हैं। दोनों बेटों की हालत नाजुक है और परिवार दहशत में।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!