भिया सड़क ढूंढ रहे हो या नाव: बारिश ने कर दिया निगम की अव्यवस्थाओं का खुलासा; आधे घंटे में सड़कें बन गईं नदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

जलभराव से जनजीवन प्रभावित, कई शिकायतों के बावजूद समाधान न होने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
"भिया, यह सड़क है या नदी?. भिया, यह तो हमारे इंदौर की सड़क है।’ यह कोई व्यंग्य नहीं, बल्कि शहर की सड़कों की मौजूदा स्थिति को बयां करती तस्वीर है। महज आधे घंटे की बारिश ने इंदौर की कई सड़कों को जलमग्न कर दिया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होंगे... खजराना निवासी सचिन पाटीदार का आरोप है कि केवल आधे घंटे की बारिश में शहर की सड़कों का यह हाल हो गया है, जबकि अभी पूरे मानसून की बारिश बाकी है। उनका कहना है कि यदि शुरुआती बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन रही है, तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
हर बारिश के बाद भर जाता है पानी... सिंगापुर टाउनशिप निवासी तरुण रुपानी ने बताया कि उनकी गली में हर बारिश के बाद पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम में 3 से 4 बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता नहीं बचता और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
अब सवाल यह उठता है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर आखिर जल निकासी की समस्या से कब मुक्त होगा? क्या हर मानसून में नागरिकों को इसी तरह जलभराव और अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा? और यदि शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था हो... स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!