दिन में तेज धूप, रात में भी नहीं राहत: जानिये कहां जा पहुंचा पारा; उमस बढ़ने से बढ़ी बेचैनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह तक तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब कम पारे में भी गर्मी का असर तीखा महसूस होने लगा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप और तपिश ने लोगों को खासा परेशान किया।
हालांकि तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री कम दर्ज किया गया, लेकिन उमस के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में भले ही लू जैसे हालात नहीं बने हैं, लेकिन नमी के चलते दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही।
रात के समय भी राहत नहीं मिल रही है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो शनिवार को थोड़ा बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
रविवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह के समय हल्की राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होगी, दोपहर के चार घंटों में गर्मी का असर फिर से बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में आए मौसमीय बदलाव के चलते गर्म हवाओं का रुख फिलहाल कमजोर पड़ा है, जिससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में लू का असर कम हुआ है।
फिलहाल स्थिति यह है कि तापमान भले ही बहुत ज्यादा न हो, लेकिन उमस और गर्मी का संयुक्त प्रभाव लोगों को परेशान कर रहा है, और आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम बने रहने के आसार हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!