निगम जोन में घूसखोरी: विधवा से मांगी सात हजार की रिश्वत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जोन क्रमांक 1 में भ्रष्टाचार का खुला खेल सामने आया है। यहां एक बेबस विधवा महिला से उसके मकान के दस्तावेज दुरुस्त करने के नाम पर सरेआम रिश्वत की मांग की गई। पीड़िता ने निगम की राजस्व शाखा में पदस्थ शारदा नामक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला लीला बाई ने अपनी शिकायत में बताया कि वार्ड 10 (जोन 1) स्थित उनके मकान का क्षेत्रफल सरकारी रिकॉर्ड में कम दर्ज है। जब वे इसे सही करवाने और अपने दिवंगत पति बुद्धलाल प्रजापत के स्थान पर अपना नाम चढ़वाने निगम दफ्तर पहुंचीं तो वहां पदस्थ शारदा ने मदद करने के बजाय पैसों मांगना शुरू कर दिया। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और मकान का एरिया सुधारने के बदले महिला से 7000 रुपए की रिश्वत मांगी गई।
दफ्तर के चक्कर लगवाकर मानसिक रूप से परेशान किया
जब महिला ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उन्हें सही गणना बताने से भी इनकार कर दिया गया और दफ्तर के चक्कर लगवाकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
एक तरफ प्रशासन पारदर्शी व्यवस्था के दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ निगम की राजस्व शाखा में बैठे कर्मचारी एक लाचार महिला का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
संबंधित समाचार

दतिया उपचुनाव:कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर खेला दांव, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला
उपचुनाव पर भाजपा में एकजुटता का संदेश:बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि, किसी से कोई नाराजगी नहीं

आज MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा:इन केंद्रों पर शामिल होंगे इतने अभ्यर्थी , जूते-मौजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

मानवीय आधार पर अस्थायी जमानत:पत्नी नवजात की देखभाल के लिए हत्या के दोषी को मिली 12 दिन की राहत

नरोत्तम करेंगे बगावत:कांग्रेस से भी ऑफर; भाजपा में हलचल तेज

सड़क हादसा:नर्सिंग छात्र की बाइक स्कूटर से टकराई ; सीने में हैंडल घुसने से मौत

जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र:देवगुराड़िया बायपास पर जानलेवा गड्ढे; नगर निगम और नेशनल हाईवे के बीच उलझा जनता का दर्द, कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेश भी फाइलों में दफन

खजराना मंदिर में दान व्यवस्था सख्त, पुजारियों के निजी दक्षिणा पात्र हटाए:अब भगवान को अर्पित की जाने वाली नकद राशि केवल मंदिर की अधिकृत पेटियों में ही जमा कराई जाएगी

पार्षद की निष्क्रियता से विजय नगर स्कीम-54 के रहवासी परेशान:कृष्णा दूध डेयरी के पास 8 महीने से खुदी सड़क, विधायक के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ काम

एमपी में लागू होगा यह मॉडल:ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम; रूट और संख्या तय करेंगे कलेक्टर

शैल्बी अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़:ऐनवक्त पर एंबुलेंस खराब; आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की बदहाली का बड़ा खुलासा

ट्रैफिक पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप लर्निंग लाइसेंस के बावजूद काटा चालान:फोन रिसीव करने रुका था युवक, वर्दी में नहीं था पुलिसकर्मी, वीडियो बनाने पर भी बहस

मिशन स्पेस:अब अंतरिक्ष से होगी अपराधियों पर नजर; इतने सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति फरार

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार:आईडीए का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र टीएंडसीपी में किया था पेश

धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल:इतने बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी; इसमें भी होगा उपयोग

लव जिहाद:बजरंग दल का फर्जी कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!