बीहड़ों में छिपा इनामी डकैत: आठ थानों की पुलिस 15 दिन से जंगलों में कर रही सर्चिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
चंबल के बीहड़ों में 60 हजार रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके गिरोह की मौजूदगी की सूचना के बाद मुरैना और ग्वालियर पुलिस ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। निठार, पहाड़गढ़ और जौरा क्षेत्र के जंगलों में पिछले करीब 15 दिनों से दोनों जिलों के आठ थानों की पुलिस टीमें संभावित ठिकानों को खंगाल रही हैं।
विशेष पुलिस दस्तों को भी अभियान में लगाया गया है। पुलिस को आशंका है कि कल्ली अपने साथियों के साथ जंगलों के अलावा परिचितों और रिश्तेदारों के घरों में भी छिप सकता है।
चार दिन पहले तोर गांव में होने की मिली थी सूचना
करीब चार दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्ली गुर्जर निरार थाना क्षेत्र के तोर गांव के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही मुरैना और ग्वालियर पुलिस की टीमों ने गांव और आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने संभावित रास्तों पर सर्चिंग शुरू की, लेकिन टीमों के पहुंचने से पहले ही कल्ली अपने चार साथियों के साथ जंगल के रास्ते निकल गया।
इसके बाद पुलिस ने निरार से सबलगढ़ और जौरा से पहाड़गढ़ तक फैले जंगल और पहाड़ी इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया।
ग्वालियर-मुरैना के आठ थानों की टीमें जुटीं
कल्ली गुर्जर की तलाश में दोनों जिलों की संयुक्त पुलिस टीमें लगातार जंगलों में मूवमेंट कर रही हैं। ग्वालियर जिले के घाटीगांव, पनिहार, मोहना, तिघरा, आरोन और गिठई समेत मुरैना जिले के कई थानों की पुलिस को अभियान में लगाया गया है।
पुलिस संभावित ठिकानों, पहाड़ी रास्तों और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। गिरोह से जुड़ी हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर रही हैं।
ग्रामीणों में दहशत, सूचना देने से कतरा रहे लोग
डकैत गिरोह की मौजूदगी की चर्चा के बाद बीहड़ क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि गिरोह की ओर से पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसी डर के कारण कई ग्रामीण पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने से बच रहे हैं।
पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र कमजोर होने के कारण जंगलों में छिपे गिरोह तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
हाईवे पर कंटेनर रोककर रंगदारी मांगने का भी आरोप
पुलिस की चिंता इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर मोहना-घाटीगांव के बीच एक कंटेनर ट्रक को रोककर रंगदारी मांगने की घटना सामने आई थी। ट्रक दिल्ली से भोपाल जा रहा था। आरोप है कि चालक ने रंगदारी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और ट्रक के 12 टायरों को गोलियों से छलनी कर दिया।
पुलिस इस वारदात की कड़ियों को भी कल्ली गुर्जर गिरोह की गतिविधियों से जोड़कर जांच कर रही है।
नाबालिग से शादी की जिद के बाद चर्चा में आया था कल्ली
कल्ली गुर्जर मूल रूप से मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र के बखासिन गांव का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, वह चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर के गिरोह से जुड़कर अपराध की दुनिया में आया था।
साल 2022 में एक नाबालिग लड़की से जबरन सगाई और शादी की जिद को लेकर वह चर्चा में आया था। परिजनों के विरोध करने पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगा था। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
बारिश के कारण सर्चिंग बनी चुनौती
एएसपी सुरेंद्र पाल के मुताबिक, ग्वालियर और मुरैना दोनों जिलों की पुलिस टीमें मिलकर लगातार सर्चिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से पर्याप्त सूचना नहीं मिलने के कारण डकैत तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। बरसात के मौसम में जंगल और बीहड़ का इलाका और अधिक दुर्गम हो गया है, जिससे अभियान में भी कठिनाई हो रही है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!