भूमि खरीदी, रजिस्ट्री कराई, लेकिन 5.64 करोड़ का भुगतान नहीं किया: पीड़ित किसानों ने कॉलोनाइजर पर लगाए धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला हातोद तहसील के ग्राम पूर्वाड़ा जुनार्दा का, पीड़ित किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले की हातोद तहसील अंतर्गत ग्राम पूर्वाड़ा जुनार्दा के किसानों ने एक कॉलोनाइजर पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित किसानों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी कॉलोनाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जमीन की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं किया भुगतान
शिकायतकर्ता तेजूबाई, राजूबाई उर्फ अयोध्याबाई, ताराबाई और घणीबाई सभी निवासी ग्राम पूर्वाड़ा जुनार्दा, तहसील हातोद, जिला इंदौर ने बताया उनकी संयुक्त स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि खसरा नंबर 43/1, 43/2, 45/1/2, 45/1/1, 44/3 तथा 100 कुल रकबा 4.299 हेक्टेयर कॉलोनाइजर बिग ब्रदर्स कोलेबोरेशन के भागीदार रजत जैन पिता सतीशचंद्र जैन द्वारा खरीदकर भूमि की रजिस्ट्री अलग-अलग विक्रय लेखों के माध्यम से पूर्ण कराई गई। इसके बावजूद अब तक पूरा भुगतान नहीं किया।
अनुबंध के बावजूद 5.64 करोड़ की राशि बकाया
प्रार्थीगण के अनुसार शेष प्रतिफल राशि ₹5,64,93,000 के भुगतान के लिए 7 जून 2024 को एक लिखित अनुबंध निष्पादित किया गया था। इस राशि के एवज में सुरक्षा के तौर पर चेक दिए गए, जिन्हें नकद भुगतान के आश्वासन पर वापस लेने की बात कही गई। बाद में कॉलोनाइजर के कहने पर चेक वापस भी ले लिए गए, लेकिन अब तक एक भी रुपया अदा नहीं किया गया।
राशि मांगने पर धमकी और हथियार दिखाने के आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि बकाया राशि मांगने पर कॉलोनाइजर और ब्रोकर जीवन चौधरी उर्फ जयकिशन द्वारा बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी ने धमकी दी कि हमारे सेठ के यहां पैसे लेने मत आना, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे।
जाहिर सूचना के बाद और बढ़ा दबाव: पीड़ित किसानों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 10 जनवरी 2026 को एक जाहिर सूचना समाचार-पत्र में प्रकाशित कराई, जिसके बाद आरोपियों द्वारा दबाव और बढ़ा दिया गया।
शिकायत में कहा गया है कि कॉलोनी का नाम खराब करने का आरोप लगाकर मानहानि के केस और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है तथा जाहिर सूचना वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
कलेक्टर से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग: पीड़ित किसानों ने कलेक्टर से कॉलोनाइजर एवं संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की गुहार की है।
संबंधित समाचार

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!