खबर
Top News

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार: कार से चला रहा था पूरा नेटवर्क; लाखों का हिसाब मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक सटोरिए को क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार रात सिंहपुर रोड स्थित हॉकर्स जोन के पास एक काले रंग की वरना कार से पकड़ा गया।

लाखों का हिसाब मिला
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपए के लेन-देन और सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

IPL मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था
उस समय लखनऊ और पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले पर सट्टा लगाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्ष गुप्ता पिता सुनील कुमार गुप्ता (34) निवासी डबलगंज मोहल्ला के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान किए कई खुलासे
वर्तमान में वह ग्वालियर के मुरार क्षेत्र स्थित सीपी कॉलोनी की माधवी रेसिडेंसी में रह रहा था, जबकि मूल रूप से दतिया जिले के सेंवढ़ा थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दिल्ली से लाइन लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालन की बात स्वीकार की।

मैच पर दांव लगवा रहा था
तलाशी में उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच करने पर उसमें आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के प्रमाण मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी गूगल क्रोम पर sub-1ex99.in वेबसाइट के जरिए लखनऊ और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच पर दांव लगवा रहा था।

जांच जारी
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। फिलहाल उसके खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उस मुख्य व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो दिल्ली से सट्टे की लाइन उपलब्ध करा रहा था। साथ ही मोबाइल डेटा के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर
Top News

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

about 2 hours ago
हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान
Top News

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

about 2 hours ago
अस्पताल की पार्किंग सड़क पर
Top News

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

about 2 hours ago
स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

about 2 hours ago
गुना में दर्दनाक सड़क हादसा
Top News

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव का विवाद
Top News

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

about 3 hours ago
प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी
Top News

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

about 3 hours ago
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी
Top News

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी
Top News

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

about 4 hours ago
शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा
Top News

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

about 4 hours ago
कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में
Top News

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

about 4 hours ago
प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट
Top News

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

about 4 hours ago
मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

about 5 hours ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

about 5 hours ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

about 5 hours ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

about 5 hours ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 5 hours ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!