चलती कार पर ‘बम अटैक’: बाल-बाल बचा अधिवक्ता; हमलावर का पीछा कर बनाया वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के दमोह नाका फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की चलती कार पर देसी बम फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश ने ड्राइवर साइड की खिड़की को निशाना बनाकर बम फेंका। हमले में कार पर निशान पड़ गए, हालांकि अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अधिवक्ता ने हमलावर का पीछा किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अधिवक्ता अपनी टाटा टियागो ईवी (एमपी 20 एक्सई 8898) से दमोह नाका फ्लाईओवर होते हुए रानीताल की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश युवक ने उनकी कार पर कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया।
हमला कर भागा, अधिवक्ता ने किया पीछा
हमले के बाद अधिवक्ता ने कार रोककर आरोपी का पीछा किया और मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में संदिग्ध युवक मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे, काली शर्ट और नीली जींस पहने दिखाई देने की बात कही गई है।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी फ्लाईओवर से उतरकर मेट्रो अस्पताल की ओर भागा। भागते समय उसने रास्ते में गिरा कोई सामान भी उठाया और इसके बाद नजरों से ओझल हो गया। यह वीडियो अब पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है।
डेढ़ साल पुरानी रंजिश पर जताया शक
अधिवक्ता ने हमले के पीछे अपने घर के पास स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़े लोगों पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि रास्ते को लेकर करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में हमला कराए जाने की आशंका उन्होंने पुलिस के सामने जताई है।
पीड़ित के अनुसार इस विवाद को लेकर वर्ष 2025 में विजय नगर थाने में शिकायत भी की गई थी।
वीडियो और मोबाइल लोकेशन से हमलावर की तलाश
अधिवक्ता ने पुलिस से शिकायत में संदिग्ध लोगों की भूमिका और उनकी मोबाइल लोकेशन की जांच करने की मांग की है। पुलिस को हमलावर का वीडियो भी सौंपा गया है।
विजय नगर और गोहलपुर थाना पुलिस शिकायत, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!