तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव: हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खिवनी में 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में महिला का शव मिला।
हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर
शव से करीब 20-20 किलो वजन के दो पत्थर बंधे मिले। महिला पिछले छह दिनों से लापता थी। शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव भेजा शव
मृतका की पहचान सुनीताबाई पत्नी जबरसिंह बारेला के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तालाब में पानी कम होने के बाद महिला के हाथ-पैर दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव भेजा।
पति ने फोन कर बताया था- सुनीता भागकर जा रही है
सुनीता के पिता श्यामसिंह बारेला, निवासी चंदपुरा, ने बताया कि उनकी बेटी करीब छह दिन से लापता थी। उनके मुताबिक, घटना से पहले सुनीता के पति जबरसिंह का फोन आया था।
उसने बताया था कि सुनीता वहां से भागकर जा रही है। पिता ने सुबह आकर बेटी से बात करने की बात कही। कुछ देर बाद पति ने दोबारा फोन कर सुनीता के भाग जाने की जानकारी दी।
इसके बाद मायके और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कई जगह खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला।
शव से बंधे मिले दो भारी पत्थर
सोमवार को सुनीता का शव गांव के पास तालाब में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव से पत्थर बंधे हुए थे। स्वजन का दावा है कि दोनों पत्थरों का वजन करीब 20-20 किलो था।
शव जिस स्थिति में मिला, उसके आधार पर मायके पक्ष ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शव मिलने के बाद सुनीता के बाल जले हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि, इस दावे की पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों के अनुसार, सुनीता और जबरसिंह ने करीब पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद सुनीता का लापता होना और फिर तालाब से शव बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर चोटों से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।
हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर के मुताबिक, महिला छह दिन से लापता थी और उसका शव तालाब से पत्थर बंधी अवस्था में बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!