प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव: सफाईकर्मियों की मदद से बाहर निकलवाया; पुलिस और प्रबंधन ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बॉथरूम में एक नवजात का शव पड़ा मिला।
अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और जगह-जगह कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह नवजात का शव मिलने से अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
एमवाय चौकी पुलिस के अनुसार सुबह कुछ लोग इमरजेंसी वार्ड के पास बने बॉथरूम में पहुंचे तो उन्हें अंदर एक नवजात का शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सूचना दी।
इसके बाद अस्पताल स्टाफ और सफाईकर्मियों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर सीएमएचओ रूम में भिजवाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नवजात की उम्र करीब तीन माह बताई जा रही है। घटना सामने आते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में हर तरफ सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और अधिकांश हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, ऐसे में नवजात को वहां कौन छोड़कर गया, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी में भिजवाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात की मौत कैसे हुई और उसे अस्पताल के बॉथरूम तक कौन लेकर आया।
वहीं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!