फांसी के फंदे पर मिले पति-पत्नी के शव: हत्या के आरोपों से गांव में तनाव; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
सरई थाना क्षेत्र की बरका चौकी अंतर्गत पुरैल गांव में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पहले पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे पर मिला था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। अब घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पति का शव भी फंदे पर लटका मिला है।
दोनों पक्षों ने लगाए हत्या के आरोप
पत्नी की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पति का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। एक ही परिवार से जुड़े दोनों मामलों में सामने आए अलग-अलग आरोपों के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
मौके पर पुलिस बल तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच के बाद होगा खुलासा
पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी पक्ष के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल, परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों मौतें आत्महत्या हैं या इसके पीछे हत्या की कोई साजिश है। पुलिस गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!