नदी में बहे दोनों युवकों के शव मिले: मछली पकड़ने नदी में उतरे थे; 20 घंटे चला रेस्क्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
माता बसैया थाना क्षेत्र में भूमिया मंदिर के पास आसन नदी में बुधवार को तेज बहाव में बहे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
करीब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने गुरुवार को पहले ग्वालियर निवासी इरशाद खान और फिर दूसरे युवक अशोक का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मछली पकड़ने नदी में उतरे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ईद के जुलूस के बाद ग्वालियर से तीन युवक माता बसैया क्षेत्र में आसन नदी के पास पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे इरशाद खान और अशोक मछली पकड़ने के लिए नदी में गए।
इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों युवक बह गए। उनके साथ मौजूद तीसरा युवक सुरक्षित बच गया और उसने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
अंधेरा होने पर रोकना पड़ा रेस्क्यू
सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। टीम ने बुधवार शाम से रात करीब 8:30 बजे तक नदी में दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन अंधेरा बढ़ने और नदी के तेज बहाव के कारण अभियान रोकना पड़ा।
17 घंटे की तलाश के बाद मिला पहला शव
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे SDRF ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 17 घंटे की लगातार तलाश के बाद टीम ने ग्वालियर निवासी इरशाद खान का शव नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद टीम ने दूसरे युवक अशोक की तलाश जारी रखी।
दूसरे युवक का शव भी बरामद
लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF टीम को अशोक का शव भी नदी से मिल गया। करीब 20 घंटे बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले जा सके। डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!