खूनी मंगलवार: दो संगीन हत्याओं से दहल उठा देहात; अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस तो आरोपी मंगेतर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

लुटेरों ने सड़क पर बहाया खून तो युवक ने मंगेतर की मां को उतार दिया मौत के घाट
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार रात अपराध की दो ऐसी वारदातें सामने आईं, जिन्होंने पूरे इलाके को दहला दिया। बेटमा थाना क्षेत्र में कंपनी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर लूट लिया, जबकि महू में सगाई टूटने की खुन्नस में सिरफिरे युवक ने मंगेतर की मां को 250 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
लुटेरों से बचने के लिए खून से लथपथ युवक करीब आधा किमी भागता हुआ एक ओटले पर जा गिरा और तड़पता मिला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, तो दूसरी तरफ पूरी रात खाई में पड़ी महिला की लाश को निकालने के लिए रेस्क्यू करना पड़ा।
बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधीपुरा में कच्चा रोड स्थित भैरूबाबा मंदिर के पास देर रात लूट और हमले की सनसनीखेज वारदात हुई। ग्राम रावत निवासी राहुल पंवार कंपनी की ड्यूटी खत्म कर बुलेट एमपी 09 एके 4972 से घर लौट रहा था।
रात करीब 12 बजे तक नहीं पहुंचा तो भाई रवि पंवार ने फोन लगाया। बंद आने पर तलाश में निकला। सिंधीपुरा पहुंचने पर उसे भीड़ दिखाई दी। वहां राहुल मंदिर के ओटले पर खून से लथपथ पड़ा था।
शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया पीथमपुर नाले की तरफ से घबराया हुआ आया था और पानी मांग रहा था। रवि के पूछने पर राहुल ने बमुश्किल बताया कंपनी से लौटते समय बदमाशों ने चाकू मारे और उसका मोटोरोला मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घटना स्थल के सामने उसकी बुलेट खड़ी मिली। पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दो थानों से चंद कदम दूर हमला- भाई रवि ने खुलासा फर्स्ट को बताया राहुल पीथमपुर की मेकलोड कंपनी में बॉयलर ऑपरेटर था। जहां घायल मिला, वह स्थान, जहां बुलेट मिली उससे करीब आधा किमी दूर है।
लुटेरों से बचने के लिए आधा किमी दौड़ लगाई, लेकिन बदमाशों ने पीछे से हमला किया। उसकी पीठ और दाहिने हाथ के बाजू पर पीछे की ओर किसी धारदार हथियार का गहरा वार था।
राहुल के परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे रघुवीर (10) और अनमोल (7) है। बेटमा टीआई मीना कर्णावत ने बताया राहुल की हत्या का केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश तेज कर दी है।
घटनास्थल जंगल एरिया है और घना अंधेरा रहता है। वहां 30 मीटर के अंदर पर पीथमपुर सेक्टर-1 थाना लगता है।
वहां कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। हालांकि अन्य तकनीकी आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
सगाई टूटी तो हैवान बने युवक ने मंगेतर की मां को खाई में फेंका
महू तहसील के छोटा अमरनाथ इलाके में सगाई टूटने की खुन्नस में एक सिरफिरे युवक ने मंगेतर की मां को गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी पहले झूठ बोलता रहा, फिर खुद ही बेटी के सामने हत्या कबूल कर ली। बुधवार सुबह 200 से 250 फीट गहरी खाई से महिला का शव निकाला गया।
मृतका की पहचान किरण चौबे (36) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महोबा (यूपी) की थीं और पीथमपुर की एक कंपनी में काम करती थीं। उनके पति अवधबिहारी चौबे बिजली कंपनी में हैं और इन दिनों ब्रेन हेमरेज के कारण इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस के मुताबिक किरण की बेटी रागिनी की सगाई बगोदा निवासी राहुल अटेरिया (18) से हुई थी, लेकिन परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था। पिता और भाई के विरोध के बाद सगाई तोड़ दी गई।
शुरुआत में किरण इस रिश्ते के पक्ष में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात से राहुल बदले की आग में जल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे राहुल ने पीथमपुर के विशाल चौराहे पर किरण और उनकी बेटी रागिनी से मुलाकात की।
इसके बाद तीनों छोटा अमरनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के लिए खड़ी पहाड़ी से नीचे उतरना पड़ता है। रागिनी पहाड़ी पर ही रुक गई, जबकि राहुल और किरण नीचे मंदिर की ओर चले गए।
कुछ देर बाद राहुल अकेला लौटा। रागिनी से कहा उसकी मां पीछे आ रही हैं। देर तक जब किरण वापस नहीं लौटीं तो रागिनी ने सवाल किए। पहले राहुल बहाने बनाता रहा, लेकिन दबाव बढ़ने पर कहा उसकी मां को खाई में धक्का दे दिया है।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे घटना की सूचना बडग़ोंदा पुलिस को दी गई। बुधवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब तीन घंटे की मशक्कत से खाई से शव निकाला गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को राहुल की कहानी पर शक हुआ। सख्ती करने पर उसने हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!