सवालों के घेरे में भाजपा युवा मोर्चा: जिला अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठे सवाल; ड्रग्स, हथियार और ठगी में फंसे है पदाधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की गतिविधियां एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारी ड्रग्स, अवैध हथियार, ठगी और आपत्तिजनक वीडियो जैसे मामलों में कथित रूप से शामिल पाए गए हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
पार्टी द्वारा कुछ लोगों को बाहर किए जाने के बावजूद, इनकी जिला नेतृत्व से नजदीकी के चलते प्रभाव बरकरार रहने की चर्चाएं हैं। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इससे पार्टी की सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान हो सकता है।
स्वागत समारोह में दिखा दबदबा
हाल ही में भोपाल में युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में कुछ ऐसे चेहरों की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली, जिन पर पहले से विवाद जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार के करीबी होने के कारण इन पदाधिकारियों को संगठन में संरक्षण मिलता रहा है।
ड्रग्स और हथियार तस्करी का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, पंचशील मंडल अध्यक्ष बनाए गए शुभम शर्मा को अगस्त 2024 में क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामले में पकड़ा था। बताया जाता है कि उसका संबंध यासीन अहमद उर्फ मछली गैंग और अन्य आरोपियों से रहा है। हालांकि, मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण संगठनात्मक कार्रवाई प्रभावी नहीं हो सकी।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विकास तिवारी पर नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए ठगने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पैसे मांगने पहुंचे युवकों के साथ मारपीट भी की गई। हाल ही में विकास तिवारी की प्रदेश अध्यक्ष के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
आपत्तिजनक वीडियो से मचा था बवाल
अरेरा क्षेत्र से युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का कुछ समय पहले एक युवती के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद संगठन ने उन्हें पद से हटा दिया था। बावजूद इसके, हाल के कार्यक्रमों में उनकी राजनीतिक मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया प्रभारी पर भी आरोप
युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में स्वप्निल वानखेड़े को सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने को लेकर भी विवाद है। सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ गंभीर मारपीट का मामला दर्ज है, जो न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि वह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं।
स्कूल मान्यता को लेकर राजनीतिक रसूख के आरोप
सबसे गंभीर आरोप जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार से जुड़े बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि भोपाल स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, जिसकी सीबीएसई मान्यता 2024 में रद्द हुई थी, उसे बाद में राजनीतिक प्रभाव के जरिए दोबारा मान्यता दिलवाई गई। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!