भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या: ऑटो में बैठते समय चाकू से किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शहर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह हमला उस समय किया गया, जब रुबीना अपने पिता के घर से किराए के मकान लौटने के लिए ऑटो में बैठ रही थी।
धारदार हथियार से लगातार वार किए
घटना अभिनंदन क्षेत्र में शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरते ही एक आरोपी ने रुबीना पर धारदार हथियार से लगातार वार किए और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में रुबीना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पारिवारिक विवाद की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका लग रही है। सूत्रों के मुताबिक, साहिल नामक युवक पर शक जताया जा रहा है, जिसका पारिवारिक संबंधों से जुड़ा होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
भाजपा पार्षद की तीसरी पत्नी थी रुबीना
पुलिस के मुताबिक मृतका रुबीना पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थी, जबकि रुबीना का यह चौथा विवाह बताया जा रहा है। इस तथ्य को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है और पारिवारिक व निजी विवादों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!