खबर
Top News

केदारनाथ धाम में जन्मदिन पार्टी पड़ी भारी: पटाखे जलाने का वीडियो वायरल; पुलिस ने किया केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 10:50 am
शेयर करें:
केदारनाथ धाम में जन्मदिन पार्टी पड़ी भारी

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के समीप पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रुद्रप्रयाग पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम यूजर ‘sumit_ke_blog’ द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो रील पुलिस के संज्ञान में आई।

दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न
इस वीडियो में सुमित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ परिसर के पास पटाखे जलाते हुए और जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक खुद यह स्वीकार करता हुआ नजर आता है कि वह अपने साथी का जन्मदिन मना रहा है और इस दौरान पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं में बढ़ रहा आक्रोश
धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माने जाने वाले इस धाम में इस प्रकार की गतिविधि को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि धाम की गरिमा और पवित्रता को भी प्रभावित करती हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मु।अ।सं। 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग:

संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर
Top News

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

about 11 hours ago
हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान
Top News

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

about 12 hours ago
अस्पताल की पार्किंग सड़क पर
Top News

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

about 12 hours ago
स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

about 12 hours ago
गुना में दर्दनाक सड़क हादसा
Top News

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

about 12 hours ago
राज्यसभा चुनाव का विवाद
Top News

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

about 12 hours ago
प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी
Top News

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

about 13 hours ago
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी
Top News

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

about 13 hours ago
कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी
Top News

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

about 13 hours ago
शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा
Top News

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

about 14 hours ago
कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में
Top News

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

about 14 hours ago
प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट
Top News

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

about 14 hours ago
मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

about 15 hours ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

about 15 hours ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

about 15 hours ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

about 15 hours ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 15 hours ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!