जन्मदिन की खुशी मातम में बदली: पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की कार डंपर में घुसी; 4 की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा जिले के कुरवाई रोड मेहलुआ चौराहा के पास देर रात हुआ। हादसा इतना भयानक था कि खुशियों से भरी जन्मदिन की पार्टी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।
सभी युवक थे गहरे दोस्त
जानकारी के मुताबिक, सभी युवक आपस में गहरे दोस्त थे और अपने साथी का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। रात लगभग 1:30 बजे, कृष्णा ढाबा के समीप उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा टकराई।
मौके पर मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डंपर के पिछले हिस्से में घुस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस के अनुसार, विदिशा सड़क दुर्घटना में जिन युवकों की जान गई है, उनमें 30 वर्षीय जगदीश साहू, 29 वर्षीय अंकित साहू, 20 वर्षीय तनय शर्मा और एक अन्य युवक शामिल हैं।
वहीं गंभीर रूप से घायल युवकों में 23 वर्षीय जगदीश गोड़, 22 वर्षीय मोंटी अहिरवार और 20 वर्षीय गौतम उर्फ तनमय शामिल हैं। घायलों को पहले जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।
जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी छह दोस्त तनय शर्मा का जन्मदिन मनाने ढाबे पर गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार वालों के अनुसार, किसी ने नहीं सोचा था कि जश्न की यह रात इतनी भयावह साबित होगी।
डंपर चालक पर केस दर्ज
कुरवाई थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र नायक ने बताया कि डंपर क्रमांक MP 67 H 0253 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!