खबर
Top News

एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी: 164 यात्री थे सवार; 7 दिन में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:48 pm
शेयर करें:
एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी

खुलासा फर्स्ट, पटना।
एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली से आ रही Air India की फ्लाइट AI 1741 बर्ड हिट का शिकार हो गई। फ्लाइट में 164 यात्री सवार थे। लैंडिंग के दौरान विमान के दाहिने इंजन के पास पक्षी टकराने की आशंका जताई गई। हालांकि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और जांच में इंजन को कोई नुकसान नहीं मिला।

लैंडिंग से पहले पायलट ने दी सूचना
अधिकारियों के मुताबिक, AI 1741 सुबह 7:43 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। रनवे के पास पहुंचने के दौरान पायलट ने विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी के टकराने की आशंका जताई थी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट प्रशासन ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया था। फायर ब्रिगेड और अन्य संबंधित सेवाओं को भी रनवे के आसपास तैनात कर दिया गया।

जांच में बर्ड हिट की पुष्टि, इंजन को नुकसान नहीं
विमान के लैंड करने के बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच की। जांच में पक्षी के टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को किसी तरह का नुकसान नहीं पाया गया। जरूरी तकनीकी जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस दिल्ली जाने की अनुमति दे दी गई।

वापसी उड़ान 79 मिनट लेट
दिल्ली लौटने वाली Air India की AI 1852 फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। बर्ड हिट की जांच के कारण उड़ान में देरी हुई। फ्लाइट को निर्धारित समय सुबह 8:45 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 10:09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। यानी उड़ान करीब 79 मिनट देर से रवाना हुई।

17 अगस्त को भी हुआ था बर्ड हिट
पटना एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली से पटना आ रही Air India की फ्लाइट भी पक्षी से टकरा गई थी। उस घटना में विमान को काफी नुकसान पहुंचा था और उसकी उड़ान दो दिनों के लिए रोकनी पड़ी थी।

विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ी थी। सोमवार की घटना में हालांकि विमान सुरक्षित रहा और तकनीकी जांच के बाद उसे दोबारा उड़ान की अनुमति दे दी गई।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 4 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 5 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 5 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 5 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 5 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 5 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 5 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 5 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 6 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!