पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली कीटनाशक; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध और नकली उत्पादों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना हीरा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई कीट नाशक निरीक्षक के सहयोग से की, जिसमें गोदरेज कंपनी के नाम से बाजार में खपाए जा रहे नकली GOOD NIGHT और HIT उत्पादों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा शहर में अवैध, नकली और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत यह संयुक्त अभियान चलाया गया।
शिकायत अन्वेष आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर सुभाष शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि महेश चौहान और हरीश चावडा नामक व्यक्ति गोदरेज कंपनी के नकली उत्पाद बाजार में बेच रहे हैं। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाना हीरा नगर की टीम ने जांच शुरू की और कीट नाशक निरीक्षक सी.एल. मालवीय को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।
जांच के दौरान दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। तलाशी लेने पर चार बोरियों में भारी मात्रा में नकली स्प्रे और रिफिल पैक मिले। इनमें 70 बोतल काला HIT एंटी मॉस्किटो स्प्रे, 26 बोतल लाल HIT एंटी कॉकरोच स्प्रे और 1450 रिफिल पैक गोदरेज गुड नाइट मॉस्किटो रेपलेंट बरामद किए गए। विशेषज्ञ जांच में प्रथम दृष्टया ये उत्पाद नकली और अमानक पाए गए।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गुजरात से नकली माल लाकर इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस के अनुसार, यह केवल ब्रांड का दुरुपयोग नहीं बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत और सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मामला है। नकली कीटनाशक और रिपेलेंट के इस्तेमाल से लोगों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है, इसलिए इस तरह की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ थाना हीरा नगर में अपराध क्रमांक 0484/2026 के तहत धारा 51, 63 कॉपीराइट एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बालासर, जिला कच्छ, गुजरात और हरीश चावडा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बालासर, जिला कच्छ, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नकली उत्पादों की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इंदौर में किन-किन इलाकों तक यह माल पहुंचाया गया था।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!