21 करोड़ की साइबर ठगी में बड़ा खुलासा: मैकेनिकल इंजीनियर निकला गैंग का मास्टरमाइंड; एपीके फाइल से चुराते थे ओटीपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
देश के चर्चित 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी मामले में राज्य साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय उर्फ जगदीश फौजी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस गिरोह के एक और अहम सदस्य अंकित वर्मा को रतलाम से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि मैकेनिकल इंजीनियर अंकित फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और एपीके फाइल के जरिए पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का तकनीकी संचालन करता था।
21 करोड़ का निवेश, 10 करोड़ टैक्स मांगने पर खुली ठगी
ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से जालसाजों ने क्रिप्टो निवेश के नाम पर 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए निवेश करवा लिए थे। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 10 करोड़ रुपए इनकम टैक्स के नाम पर जमा करने की मांग कर दी। तभी उन्हें ठगी का एहसास हुआ और मामला राज्य साइबर जोन पहुंचा।
जिला पंचायत सदस्य के खाते में आए थे 50 लाख रुपए
जांच में पता चला कि ठगी की रकम का 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय के बंधन बैंक खाते में हुआ था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता रतलाम निवासी अंकित वर्मा को कमीशन पर उपलब्ध कराया था।
एपीके फाइल से चोरी करते थे ओटीपी
पूछताछ में साइबर ठगी का बेहद शातिर तरीका सामने आया। आरोपी बिहार और मध्यप्रदेश में लोगों के मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाते थे। इसके बाद बैंक से आने वाले ओटीपी स्वतः मुख्य हैंडलर के पास ऑटो-फॉरवर्ड हो जाते थे। इसी तकनीक से ठग खातों पर नियंत्रण हासिल कर लेते थे।
6 राज्यों में फैला नेटवर्क, खाते पर मिलता था 2% कमीशन
पुलिस के अनुसार ठगी की रकम अलग-अलग राज्यों के कई बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। जांच में सामने आया कि जगदीश मालवीय का बैंक खाता 6 राज्यों में हुई साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया। इसके बदले उसे हर ट्रांजेक्शन पर 2 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
रतलाम से पकड़ा गया इंजीनियर
साइबर पुलिस महानिरीक्षक शियाज ए. और पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी के निर्देशन में निरीक्षक मुकेश नारोलिया की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रतलाम से अंकित वर्मा (31) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अंकित मैकेनिकल इंजीनियर है और गिरोह के लिए फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और एपीके फाइल हैंडलिंग का काम करता था।
बड़े खुलासों की उम्मीद
पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क के कई और सदस्यों के नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल गिरोह के मुख्य हैंडलर और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!