शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार: लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहली कार्रवाई में 9.17 ग्राम तो दूसरी में 55.68 ग्राम एमडी की गई जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के कार्ड बंट चुके थे, एक तरफ दूल्हा बनने की तैयारी थी तो दूसरी तरफ एमडी ड्रग्स की खेप इंदौर पहुंचाने की। इसी बीच लसूड़िया पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क पर ऐसा शिकंजा कसा कि शादी से महज चार दिन पहले दूल्हा बनने जा रहा युवक ड्रग्स सप्लाई के आरोप में पुलिस के हाथ लग गया, तो महालक्ष्मी नगर के फ्लैट में चल रही एमडी पार्टी से शादीशुदा इंजीनियर और लेडी डॉन सहित दो बहनें पकड़ में आ गईं। 24 घंटे में हुई दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने 64.85 ग्राम एमडी जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक 21 सितंबर की रात पुलिस ने निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर में मालवीय नगर निवासी शहजाद पिता शाहबुद्दीन चौधरी (38) और कृष्णबाग कॉलोनी निवासी मो. सद्दाम पिता मो. शमशुद्दीन (34) को पकड़ा।
तलाशी में शहजाद के पास से 26.96 ग्राम और सद्दाम के पास से 28.72 ग्राम एमडी मिली। कुल 55.68 ग्राम एमडी की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर की बजाज पल्सर भी जब्त की गई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पूछताछ की तो राजस्थान के नेटवर्क का खुलासा हुआ। दोनों ने एमडी राजस्थान के डग निवासी शेख अनस से खरीदना बताया।
चार दिन बाद ग्रीन पार्क कॉलोनी में होना था बदमाश का निकाह
इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अनस की तलाश शुरू की। 23 सितंबर को उसे कोटा से अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अनस ने एमडी की सप्लाई करना स्वीकार किया।
अनस का चार दिन बाद इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में निकाह होना था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो इसके दोनों हाथों में मेहंदी लगी थी। जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि तू मेहंदी लगाकर घूम रहा है तो वह पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाते हुए बोला साहब मेरी शादी होने वाली है, सिर्फ दो दिन का समय दे दो।
मैं अभी जेल गया तो लड़की का पिता उसकी कहीं ओर शादी करा देगा। हालांकि उसने शादी के खर्च के लिए पैसों की जरूरत के चलते एमडी की सप्लाई में उतरने की बात कही। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि अनस के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और वह एमडी कहां से लेकर इंदौर तक पहुंचाता था।
पैडलर की तलाश में पुराने कनेक्शन भी खंगाले
पुलिस जांच में शहजाद और सद्दाम के ड्रग्स पैडलर मिष्ठी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। मिष्ठी एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ में रहती है। इसका उससे विवाद चल रहा है। इस मामले में हुई शिकायत की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल अरुण शर्मा को वह लोकायुक्त में ट्रैप भी करवा चुकी है।
पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच ने मिष्ठी के ठिकाने पर दबिश दी थी, लेकिन वह मौके से भाग निकली। हालांकि पुलिस ने उसकी थार कार जब्त कर ली थी। उसका साथी शाहबाज उर्फ मुर्गा भी एमडी मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
इससे पहले नारकोटिक्स विंग ने भी मिष्ठी की घेराबंदी की थी, तब उसने जमकर हंगामा मचाते हुए पुलिसकर्मियों पर अनर्गल आरोप लगाए थे। इसके चलते पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा था। अब पुलिस सप्लायर से लेकर पैडलर तक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।
एमडी मिलने के चलते आरोपियों की चल-अचल संपत्ति और आर्थिक लेन-देन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस रिमांड में आरोपियों से ड्रग्स के स्त्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।
रूपाली उर्फ मुस्कान पर पहले से ही तीन केस दर्ज
पुलिस के अनुसार रूपाली उर्फ मुस्कान के खिलाफ पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं। खजराना थाने के वर्ष 2023 के मामले में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगी हैं। इसके अलावा कनाड़िया थाने में वर्ष 2025 और लसूड़िया थाने में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।
रूपाली उर्फ मुस्कान पबों में जाने की शौकीन है। वह पबों में रईसजादे युवकों से दोस्ती करती है, इसके बाद उन्हें सूखे नशे की लत लगाकर उनका आर्थिक शोषण करना शुरू कर देती है।
जब लड़का खर्चा करना बंद कर देता है तो पहले उसे दुष्कर्म और छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी देकर वसूली के लिए पूरा जोर लगा देती है। आर्थिक रूप से आखिरी बूंद तक उसे निचोड़ने के बाद नया मुर्गा फांसने में जुट जाती है। मुस्कान की अधिकतर मुस्लिम युवकों से दोस्ती है, दिन-रात उन्हीं के साथ घूमती है।
रईस युवकों को हुस्न के जाल में फंसाती हैं दोनों बहनें
कल पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल खंगाला तो खुलासा हुआ कि उसका रुझान मुस्लिम धर्म के प्रति बहुत ज्यादा हो चुका है। मुस्कान ने अपनी बहन रानी को भी अपने ही रास्ते पर चलाना शुरू कर दिया है। दोनों मिलकर नशा पार्टियों में आती-जाती हैं और रईस युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती हैं।
रानी भी मुस्कान की तरह ही एमडी ड्रग्स लेने की आदी है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक 24 घंटे के भीतर एमडी तस्करी के खिलाफ की गई दो कार्रवायों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 64 ग्राम एमडी जब्त की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर, पैडलर और ड्रग्स के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
नशा इतना था कि आंखें तक नहीं खुल रही थीं की
दूसरे मामले में लसूड़िया पुलिस ने इंजीनियर हर्ष शर्मा के साथ लेडी डॉन रूपाली उर्फ मुस्कान और उसकी बहन रानी को पकड़ा। तलाशी में 9.17 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर की सुबह गश्त के दौरान महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से लड़के-लड़कियों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। पुलिस टीम ने फ्लैट चेक किया तो अंदर हर्ष पिता मुरारी शर्मा (40) निवासी 78-बी वैभव नगर, रूपाली उर्फ मुस्कान (25) और उसकी बहन रानी पति अजय कौशल (33) मिलीं। पुलिस को देखकर तीनों घबरा गए। तलाशी लेने पर 9.17 ग्राम एमडी मिली।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट एयरबीएनबी के जरिए पार्टी करने के लिए बुक किया गया था। अब पुलिस फ्लैट मालिक की भूमिका, एमडी कहां से आई और पार्टी में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जुटा रही है। हर्ष शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह मुस्कान के संपर्क में कैसे आया और एमडी से उसका संबंध कितना पुराना है। आरोपियों के मोबाइल फोन और चैट की जांच के जरिए पुलिस पार्टी में शामिल अन्य लोगों तथा ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े संर्पकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
संबंधित समाचार

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत इतने हेक्टेयर भूमि मामला; नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!